फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Minister of State for Home Affairs gave instructions to take action on the hospital liquor party ca

Bharatpur News: आरबीएम अस्पताल शराब पार्टी मामले पर गृह राज्य मंत्री की चेतावनी, कठोर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 01 Feb 2025 09:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Feb 2025 09:27 PM IST
सार

भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bharatpur: Minister of State for Home Affairs gave instructions to take action on the hospital liquor party ca
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गत दिनों एक सोशल मीडिया पर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल आरबीएम में शराब पार्टी के वायरल वीडियो को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि यह मामला में मेरे संज्ञान में आया है। जिला कलेक्टर से इस मामले को लेकर बात करने को कहा है। किसी भी विभाग का कोई भी स्थाई और अस्थाई अधिकारी या कर्मचारी हो उनको जनता के प्रति जवाब देय रहकर काम करना चाहिए। यदि कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसआई भर्ती को लेकर कहा कि अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। प्रदेश के मुखिया समय रहते कोई निर्णय जरूर लेंगे।

विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने कहा कि हम सभी पढ़े-लिखे लोग हैं एसआई भर्ती की एसआईटी के द्वारा जांच कराने का निर्णय मुख्यमंत्री ने लिया। उसकी जांच हुई उप समिति मंत्री मंडलीय गठित हुई, लेकिन अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। निश्चित रूप से जो भी न्यायोचित निर्णय होगा प्रदेश के मुखिया समय लेते रहेंगे, लेकिन जब मामला न्यायालय में ही तो वह क्या निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन


आरबीएम अस्पताल के शराब पार्टी के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि चाहे वह मेडिकल के कर्मचारी हो या स्थाई हो या संविदा पर हो इसके अलावा किसी भी विभाग में हो। उनको जनता के प्रति जवाब देय रहकर काम करना चाहिए। यदि कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है में जिला कलेक्टर से बात करके जो भी इसमें जो भी समाधान होगा करेंगे। इसके अलावा मैं अपील करना चाहूंगा। हम किसी मां बाप के बेटे हैं। हमें सरकार में जिम्मेदारी मिली है। मंत्री या कर्मचारी, विधायक के रूप में लेकिन हमें जनता के प्रति जवाब देय रहकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर एक जांच कमेटी बनाई गई है। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे तीन युवक और जिस युवक ने वीडियो को वायरल किया है। उसे लेकर जांच तक आरबीएम अस्पताल से कार्यमुक्त कर जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed