फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Kaithwada police station in-charge and his associate accused of raping a woman

Bharatpur: थाना प्रभारी और उसके साथी पर महिला से दुष्कर्म का आरोप; अश्लील फोटो किए वायरल, तीन पर केस दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 10:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Sep 2023 10:14 AM IST
सार

फोटो वायरल होते ही डीग एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bharatpur Kaithwada police station in-charge and his associate accused of raping a woman
डीग में महिला से दुष्कर्म। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीग जिले के कैथवाड़ा थाना प्रभारी कमरूद्दीन खान के कुछ दिन पहले एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल हुए थे। यह फोटो सरकारी क्वार्टर के थे। फोटो वायरल होते ही डीग एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था। इस मामले में थाना प्रभारी के साथ फोटो में दिख रही महिला के परिजनों ने कैथवाड़ा थाने में थाना प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि चार-पांच दिन पहले कैथवाड़ा थाना अधिकारी कमरुद्दीन खान के सरकारी आवास पर एक महिला के साथ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था। थाना प्रभारी के साथ जो महिला फोटो में दिख रही है वह मेरी बहन है। जिसको थाना क्षेत्र के गांव नगला का आराम सिंह निवासी ईशाक पुत्र मन्नू लड़कियों की सप्लाई करने वाला दलाल है, जो मेरी बहन को थाने में दर्ज एक मामले में मदद के बहाने से बहला फुसलाकर कैथवाड़ा थाना प्रभारी कमरूद्दीन खान के सरकारी आवास पर ले गया। वहां थाना प्रभारी के साथ ईशाक ने बारी- बारी गलत काम किया और फोटो खींचने के साथ-साथ वीडियो भी बना लिया। ये वीडियो ईशाक के पुत्र राहुल ने 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपी राहुल हम लोगों को समाज से बेदखल करने की धमकी भी देता है। आरोपी ईशाक ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड होने के साथ-साथ लड़कियों की भी सप्लाई करता है। पीड़िता के भाई ने बताया कि सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने के बाद उसकी बहन और उसके दो बच्चो का आरोपियों ने अपहरण कर लिया और इस मामले में राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। मामले में और भी लोग शामिल हैं, जो लगातार राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। मेरी बहन और उसके दो मासूम बच्चों के साथ जान माल की हानि होती है तो इसके जिम्मेदार थाना प्रभारी के साथ अन्य आरोपी भी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि ईशाक कैथवाड़ा थाने में दर्ज मामले में मदद के बहाने से उसे थाना प्रभारी के पास लेकर आया था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई और तबीयत के बारे में ईशाक को बताया। ईशाक ने उसे एक गोली दी। उसको खाते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद बारी-बारी थाना प्रभारी और ईशाक ने उसके साथ गलत काम किया। साथ ही आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कैथवाड़ा थाने में नाम दर्ज मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस से आग्रह है कि संबंधित मामले में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और हमें न्याय दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed