फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Jarakh hiding in field attacked woman who went to collect fodder fought for 30 minutes

Bharatpur News: चारा लेने गई महिला पर खेत में छुपे जरख ने किया हमला, 30 मिनट तक लड़ी, गांव वालों के आने पर भागा

Fri, 16 Feb 2024 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 10:19 PM IST
सार

खेत में चारा लेने गई महिला पर जरख ने हमला कर दिया। जरख फसल में छुपकर बैठा था। महिला 30 मिनट तक बचने की कोशिश करती रही। मामला भरतपुर के बयाना थाना इलाके के धुरेरी गांव का है।
 

विज्ञापन
Bharatpur Jarakh hiding in field attacked woman who went to collect fodder fought for 30 minutes
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के बयाना थाना इलाके में एक महिला पर जरख ने हमला कर दिया। महिला खेत पर चारा लेने गई थी। इस दौरान खेतों में जरख छुपकर बैठा था। जैसे ही जरख ने महिला पर हमला किया, महिला ने खुद को काफी बचाने की कोशिश की। महिला जरख से करीब 30 मिनट तक लड़ती रही। जरख ने अपने नुकीले दांतों से महिला को कई जगह काटा।

विज्ञापन


इस दौरान वहां से एक व्यक्ति निकल रहा था, उसने महिला की चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचा। उसके बाद उसने मौके पर ग्रामीणों को बुलाया, तब जाकर जरख महिला को छोड़कर भागा।
विज्ञापन


मामला बयाना तहसील के धुरेरी गांव का है। घायल महिला जगवती ने बताया कि उसने गांव के किसानों से बटाई पर खेत ले रखे हैं। वह खेत पर चारा लेने और फसल को देखने के लिए गई थी। इस दौरान फसल में छुपकर एक जरख बैठा हुआ था। उसने जैसे ही महिला को देखा तो, उसने महिला के ऊपर हमला कर दिया। जरख महिला के मुंह को खाना चाह रहा था। लेकिन, जगवती ने जरख को काफी रोका तब जरख ने जगवती के दोनों हाथ अपने मुंह में ले लिए और वह लगातार महिला को जगह जगह से काटता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगवती भी जरख से लगातार लड़ती रही। करीब 30 मिनट बाद गांव का एक व्यक्ति खेत से निकल रहा था। उसने जगवती की चिल्लाने की आवाज सुनी तो खेत पर पहुंचा। जरख को देख व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई की, वह जगवती को बचा ले, जिसके बाद उसने गांव के पूर्व सरपंच भाग सिंह को फोन किया। तब भाग सिंह ग्रामीणों को लेकर खेत पर पहुंचा। तब लोगों को देख जरख जगवती को छोड़कर भागा। महिला को तुरंत बयाना अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed