{"_id":"651ebf589006fcf2200f87b9","slug":"bharatpur-illegal-recovery-by-putting-name-plate-of-chief-block-officer-on-the-car-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: कार पर मुख्य ब्लॉक अधिकारी की नेम प्लेट लगाकर अवैध वसूली, ई-रिक्शा वालों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: कार पर मुख्य ब्लॉक अधिकारी की नेम प्लेट लगाकर अवैध वसूली, ई-रिक्शा वालों ने पकड़ा
Thu, 05 Oct 2023 07:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:21 PM IST
सार
भरतपुर जिले में कार पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की नेम प्लेट लगाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा वालों ने डरा धमकाकर कर अवैध वसूली करने वाले को पकड़ा है।
विज्ञापन
कार पर नेम प्लेट लगाकर अवैध वसूली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में ई-रिक्शा चालकों ने बुधवार देर रात पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। युवक के पास एक कार भी थी, जिस पर एक नेम प्लेट लगी थी। नेम प्लेट पर राजस्थान सरकार के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रूपवास लिखा था। युवक को मथुरा गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम देवी सिंह है, जो बुरावई का रहने वाला है। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि यह युवक 10 दिन पहले भी अपने एक दोस्त के साथ कार में बैठकर आया था, जिन्होंने कुछ ई-रिक्शा वालों को धमकाकर अपनी कार में बैठा लिया और कहने लगे तुम लोगों ने भरतपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को खराब किया हुआ है। इसलिए तुम्हारे 25 सौ-25 सौ रुपये के चालान काटे जाएंगे, जिसके बाद ई-रिक्शा वाले डर गए। कार वाले उन्हें काली की बगीची तक ले गए। युवक ई-रिक्शा वालों को लेकर जगह-जगह घूमते रहे और जिस जगह उन्हें ई-रिक्शा वाले मिले उनसे अवैध वसूली करते रहे।
विज्ञापन
कार में बैठे ई-रिक्शा वालों से भी युवकों ने एक-एक हजार रुपये ले लिए, कल फिर से एक युवक ई-रिक्शा वालों के पास आ गया। जब ई-रिक्शा वालों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, मथुरा गेट थाना पर तैनात एएसआई दुर्ग सिंह ने बताया कि रिक्शा चालक महेश और भंवर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ बड़ा पुलिस अधिकारी बनकर चालान के नाम पर कई बार पैसे लिए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन