फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Girl murdered by slitting her throat in a rented room

Bharatpur: किराए के कमरे में लड़की की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने खुद की भी नस काटी, मृतका से बताया ये संबंध

Wed, 20 Mar 2024 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

भरतपुर में मथुरा गेट थाना एरिया से हत्या का मामला सामने आया है। एक लड़के ने एक लड़की की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से दो चाकू और एक कट्टा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Bharatpur Girl murdered by slitting her throat in a rented room
मृतका को ले जाती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में लड़के ने एक लड़की की हत्या कर दी। जब लड़की की चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी तो वह घर के अंदर पहुंचे। तब लड़के ने लोगों से कहा कि मैंने लड़की की हत्या कर दी है। उसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोपी लड़का पटपरा मोहल्ले में किराए पर रहता है।

विज्ञापन


मकान मालिक जगन सिंह के भाई महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हमने 15 दिन पहले कामां कस्बे के रहने वाले सोनू शर्मा को मकान किराए पर दिया था। उसने बताया था कि वह मेडिकल लाइन में काम करता है। सोनू सुबह काम पर जाता था और शाम को घर वापस लौटता था। सुबह 10 बजे वह एक लड़की को लेकर घर आया। तब उन्होंने पूछा कि वह लड़की कौन है। तब सोनू ने बताया कि मेरी इस लड़की से सगाई हो गई है। उसके बाद महेंद्र बाहर आ गया। करीब दो बजे घर से झगड़े की आवाज आने लगी।
विज्ञापन


तब घर के बगल वाली दूकान का मालिक महेंद्र के पास पहुंचा। उसने महेंद्र को बताया कि आपके मकान से झगड़े की आवाज आ रही है। तब महेंद्र मकान के अंदर गया तो खाट पर लड़की का शव पड़ा था। जो खून से लथपथ था। खाट के पास ही सोनू खड़ा था। उसने महेंद्र से कहा कि, मैंने लड़की की हत्या कर दी है और मैं पुलिस के पास जा रहा हूं। तब महेंद्र ने सोनू से कहा कि तुम पुलिस के पास मत जाओ, हम खुद पुलिस को बुला रहे हैं। तब घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि लड़की का नाम पूनम शर्मा है। जो सहयोग नगर की रहने वाली है। पुलिस फिलहाल लड़की के परिजनों की तलाश कर रही है। लड़की के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, लड़के को आरबीएम अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।


सीओ सिटी सुनील ने बताया कि, हमें सूचना मिली है कि पटपरा मोहल्ले में एक लड़की की हत्या कर दी गई है। आरोपी भी घायल है। लड़की का गला काटकर हत्या किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के घर से दो चाकू और एक अवैध कट्टा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed