{"_id":"662cd7d758593ad3dd067c4b","slug":"bharatpur-clothes-vendors-looted-13-thousand-rupees-from-a-woman-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वालों ने महिला से लूटे 13 हजार रुपये, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वालों ने महिला से लूटे 13 हजार रुपये, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 27 Apr 2024 04:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:18 PM IST
सार
मैं किरण देवी को जब पैसे दे रही थीं तभी फेरी करने वाले हमारे हाथ से 13 हजार रुपये छीनकर भाग गए। तीनों युवक भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं पीड़ित महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के नगर में एक महिला को फेरी करने वाले तीन युवकों से सामान और कपड़ा लेना भारी पड़ गया। बदमाश महिला के हाथ से 13 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए, जिसकी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना पाकर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच प्रक्रिया में जुट गई।
विज्ञापन
पीड़ित मिथलेश ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार होकर तीन युवक कपड़ों की फेरी करते हुए आए। तीनों हमारे पड़ोस में किरण देवी महिला के घर आए। हम उनसे लैगी और अन्य सामान खरीदने लगे। तभी किरण देवी ने मुझसे पैसे मांगें, मैं किरण देवी को जब पैसे दे रही थीं तभी फेरी करने वाले हमारे हाथ से 13 हजार रुपये छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाओं ने मोहल्ले में शोर मचा दिया। इस दौरान तीनों युवक भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भागने में सफल हो गए। अब नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन