फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Chief Minister reprimanded electricity department officials in public hearing

Rajasthan News: अधिकारियों पर बरसे सीएम, बोले- जनता के लिए थोड़ी संवेदना रखो, इनकी वजह से रोटी मिल रही है आपको

Sat, 12 Oct 2024 06:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Oct 2024 06:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई की, जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग की बिजली विभाग से जुड़ी शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि ग्रामीण अंचल की समस्याओं का समाधान उपखंड स्तर पर होना चाहिए।

विज्ञापन
Bharatpur: Chief Minister reprimanded electricity department officials in public hearing
भरतपुर दौरे में जनसुनवाई करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय भरतपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के समय बिजली विभाग की समस्या लेकर पहुंचे परिवादी की शिकायत पर सीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई है। सीएम ने अधिकारी से कहा कि इन्हीं की वजह से आपको रोटी मिल रही है। यह बुजुर्ग व्यक्ति किराया खर्च कर धक्के खाकर जनसुनवाई में पहुंचा है। अगर आगे से कोई शिकायत आएगी तो इसके जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारी होंगे। ये जनता है, जनता के बारे में थोड़ी सी संवेदना रखो। ग्रामीण अंचल से आने वाले व्यक्तियों की समस्या का समाधान उपखंड स्तर पर होना चाहिए। आगे से इस तरह की समस्या मेरे पास न आए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे परिवादियों की शिकायतों पर गंभीर नजर आए। जनसुनवाई के दौरान 75 साल का बुजुर्ग बिजली विभाग की शिकायत लेकर पहुंचा। बुजुर्ग की हालत देख सीएम अपने आप को नहीं रोक पाए और उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने अधिकारी को कहा, 'इन्हीं की वजह से आपको रोटी मिल रही है। ये बुजुर्ग हैं किराया खर्च करके आए हैं। लाइन में लगकर धक्के खा रहो हैं। अब अगर बिजली की कोई समस्या आएगी तो आप जिम्मेदार होंगे। जनता के बीच थोड़ी संवेदना रखो।'
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से इस प्रकार की शिकायत न आए। इस प्रकार की शिकायतों को हाथ की हाथ निपटारा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed