फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Chief Minister inspected Keoladeo Ghana National Park

Bharatpur: मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण, सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

Sat, 12 Oct 2024 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Oct 2024 03:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के प्राकृतिक सौंदर्य और पक्षियों का अवलोकन किया और पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Bharatpur: Chief Minister inspected Keoladeo Ghana National Park
घना राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो दिवसीय भरतपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुबह केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के मुख्य द्वार से पक्षी व्यू प्वाइंट तक पैदल भ्रमण कर संपूर्ण क्षेत्र का अवलोकन किया तथा बारिश से लबालब हुई झीलों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को दूरबीन से निहारा।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के प्रबुद्ध जनों एवं मीडिया कर्मियों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भरतपुर के पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं प्रमोट करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है, ताकि आगरा एवं जयपुर आने वाले पर्यटक भरतपुर में ठहराव करें तथा यहां की ऐतिहासिक विरासत एवं धार्मिक स्थलों को देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेहतर पर्यटन सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने उद्यान के मुख्य द्वार से केवलादेव मंदिर जाने वाली सड़क के मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घना में आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य द्वार से बैरियर प्वाइंट तक ओपन टैंकर की व्यवस्था कर आवागमन की सुविधा प्रदान की जाए तथा इलेक्ट्रिक वाहन से पर्यटकों के लिए पिक एंड ड्रॉप का प्रावधान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केवलादेव सहित भरतपुर जिले के सभी पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी की समावेशित ब्रोशर पुस्तिका तथा लघु फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण कार्य को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव तथा केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ मानस सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, मीडियाकर्मी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed