फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   ajay khemra murder case kapil fauzdar crime scene bharatpur police investigation

अजय खेमरा हत्याकांड: भारी जाब्ते के बीच घटनास्थल पहुंचा कपिल, पुलिस ने कराया मौका नक्शा

Sat, 29 Aug 2026 03:00 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 03:00 PM IST
सार

भरतपुर में अजय खेमरा हत्याकांड की जांच के तहत पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कपिल फौजदार को शुक्रवार को भारी पुलिस जाब्ते के साथ मडरपुर रोड स्थित घटनास्थल पर ले जाकर मौका नक्शा कराया।

विज्ञापन
ajay khemra murder case kapil fauzdar crime scene bharatpur police investigation
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अजय खेमरा हत्याकांड की जांच में पुलिस ने शुक्रवार को अहम कार्रवाई की। हत्या के आरोपी कपिल फौजदार को कड़ी सुरक्षा के बीच मडरपुर रोड स्थित घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां पुलिस ने वारदात से जुड़े घटनाक्रम को समझने और जांच आगे बढ़ाने के लिए मौका नक्शा कराया। आरोपी के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

पैसे के लेनदेन को लेकर हुई थी अजय खेमरा की हत्या
दरअसल, 13 अगस्त की शाम अजय खेमरा की पैसे के लेनदेन को लेकर मडरपुर रोड स्थित उनके निवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी कपिल फौजदार फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त को आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी को भरतपुर लाते समय उसने पुलिस की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी कपिल फौजदार के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ट संबंधी परेशानी के बाद जयपुर में हुआ इलाज
आरोपी को हार्ट संबंधी परेशानी होने के चलते पुलिस कस्टडी में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद डिस्चार्ज होने पर पुलिस उसे जयपुर से भरतपुर लेकर पहुंची। भरतपुर पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी का जिला आरबीएम अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे मडरपुर रोड स्थित घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां मौका नक्शा कराया गया।


हत्या की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच
मथुरा गेट थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने बताया कि अजय खेमरा हत्याकांड में आरोपी कपिल फौजदार को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर मौका नक्शा कराया गया है। उन्होंने बताया कि अजय खेमरा की हत्या किस वजह से की गई थी और वारदात में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed