फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: 2 groups of students clashed, teacher who came to rescue them was beaten badly by family members

Bharatpur: छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, बीच बचाव करने पहुंचे शिक्षक को परिजनों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा

Mon, 01 Apr 2024 08:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Apr 2024 08:45 PM IST
सार

Bharatpur Viral Video: भरतपुर में दो छात्र गुटों के विवाद को सुलझाने पहुंचे एक शिक्षक को परिजनों ने लाठी डंडों से जमकर पीट दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bharatpur: 2 groups of students clashed, teacher who came to rescue them was beaten badly by family members
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर के बयाना थाना इलाके के एक टीचर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके एक गुट के छात्रों का टीचर भी पहुंच गया। इतने में दूसरे गुट के छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए। फिर उन्होंने टीचर की लाठियों से पिटाई कर दी। अब पिटाई के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना 30 मार्च की है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च को 10वीं कक्षा का पेपर था। कनावर गांव के पुरोहित शिक्षण संस्थान स्कूल और नगला जहाजिया गांव के एक निजी स्कूल का सेंटर दहगांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पड़ा था। दोनों निजी स्कूलों के छात्र पेपर देने पहुंचे। पेपर खत्म होने के बाद दोनों निजी स्कूलों के छात्र स्कूल से बाहर आए। इसी दौरान दोनों स्कूल के छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों गुट आपस में कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच कनावर गांव के स्कूल पुरोहित शिक्षण संस्थान का एक टीचर मौके पर पहुंच गया और छात्र गुटों के बीच-बचाव करवाने लगा। इतने में वहां नगला जहाजिया गांव के निजी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट के परिजन पहुंच गए। उन्होंने आते ही टीचर की पिटाई करना शुरू कर दिया। छात्र और उनके परिजनों ने टीचर की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। उसके दो दिन बाद टीचर की पिटाई के वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed