फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Attack on convoy of Congress candidate from Bharatpur Nadbai assembly constituency

Rajasthan Elections 2023: विधायक के काफिले में चले लाठी और फरसे; जनसंपर्क के लिए जाते समय बदमाशों ने किया हमला

Mon, 20 Nov 2023 09:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Nov 2023 09:19 PM IST
सार

Rajasthan Elections 2023: नदबई विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व प्रधान पर लगाया हमला करवाने का आरोप। उन्होंने घटना के बारे में सेवर थाने में मुख्य सचिव को शिकायत दे दी है। 

विज्ञापन
Attack on convoy of Congress candidate from Bharatpur Nadbai assembly constituency
हमले में तोड़ी गई गाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले की नदबई विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना के काफिले पर हथियार और लाठी फरसे से लैस होकर तीन दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान तीन फायर भी किए गए। नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने बताया कि वो चुनावी दौरे पर थे और लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। सेवर थाना क्षेत्र के गांव कसौदा से अनीपुर जाते समय बाइक और फोर व्हीलर पर बदमाश आए। बदमाशों ने विधायक के काफिले की गाड़ी पर लाठी और फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक ने बताया कि वह हेलक की तरफ जान बचाकर भागे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्रधान के इशारे पर यह हमला हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर के सेवर थाने में शिकायत दे दी है। साथ ही मुख्य सचिव को भी सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed