फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Arrested along with sub-inspector sister

Bharatpur News: उपनिरीक्षक बहन सहित गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 01:25 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी (विशेष ऑपरेशन समूह) ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक जगदीश सिहाग को हिरासत में लिया था। देररात दरोगा सहित उसकी आरक्षी बहन को भी गिरफ्तार किया है। दूसरी आरक्षी बहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले में गिरफ्तार डमी परीक्षार्थी ने उपनिरीक्षक की दो बहनों के स्थान पर परीक्षा देकर उन्हें पास कराया था। वर्तमान में दोनों बहनें पुलिस में आरक्षी हैं। एसओजी गिरफ्तार एसआई और बहन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसओजी के डीएसपी शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि बताया कि मंगलवार को एसपी कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक जगदीश सिहाग को हिरासत में लिया था। जांच और पूछताछ में उसकी संलिप्तता उजागर होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि 2021 में हुई परीक्षा में जगदीश सिहाग की दो बहनों का भी चयन हुआ था। आरोप है जगदीश ने सगी बहन इंदुबाला और चचेरी बहन भगवती के स्थान पर डमी परीक्षार्थी वर्षा से परीक्षा दिलाई थी। इसके बाद वर्षा ने भी परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद तीनों का चयन हो गया। इसमें इंदुबाला और भगवती ने नौकरी ज्वाइन कर ली। वर्षा पहले से शिक्षिका थी, इसलिए उसने पुलिस की नौकरी ज्वाइन नहीं की।
विज्ञापन


एसओजी ने उपनिरीक्षक जगदीश सिहाग और बहन इंदुबाला को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी बहन की तलाश की जा रही है। उपनिरीक्षक जगदीश सिहाग का 2014 की एसआई भर्ती परीक्षा में चयन हुआ था। वर्तमान में वह भरतपुर एसपी कार्यालय में रीडर के पद तैनात है। गौरतलब है मंगलवार को एसओजी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी हर्षवर्धन मीणा को जेल से भरतपुर लेकर आई थी। यहां सारस चौराहे पर हर्षवर्धन से पूछताछ कर मौके पर नक्शा बनवाया गया था। एसओजी ने हर्षवर्धन मीणा की ससुराल मिलकपुर में भी 29 फरवरी को सर्च ऑपरेशन चलाया था। यहां आरोपी के साले सूचना एवं जनसंपर्क कर्मी मनोज मीणा के घर से जांच के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed