फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Animal shot dead in Kama area of Bharatpur

Bharatpur: कामा क्षेत्र में पशु की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिले अवशेष, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Nov 2023 10:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 Nov 2023 10:36 PM IST
सार

भरतपुर कामा क्षेत्र में पशु की हत्या को लेकर के ग्रामीणों और गौ सेवकों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगाम किया।

विज्ञापन
Animal shot dead in Kama area of Bharatpur
खेत में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के कामा क्षेत्र में गाय की हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन गाय की गोली मारकर हत्या और घायल कर देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार के दिन कामां कस्बे के बिलग रोड पैडकिया वाले जंगल में अज्ञात लोगों ने एक नर गाय की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी और कामा थाना पुलिस के साथ गौसेवक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना को लेकर ग्रामीण और गौ सेवकों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


डीएसपी देशराज कुलदीप के अनुसार ग्रामीणों से सूचना मिली कि अज्ञात लोगों के ने गाय की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसके अवशेष जंगल में हैं। कामां कस्बे के बिलग रोड पैडकिया वाले जंगल में कामा थाना पुलिस के साथ में मौके पर पहुंचे। वहां से पशु के अवशेष कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह किस जानवर के अवशेष हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि यहां आए दिन गायों की हत्या की जा रही है। पुलिस प्रशासन के इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ये सांड के अवशेष हैं और इसकी गोली मार कर हत्या की गई है। इस घटना को लेकर के ग्रामीणों के साथ गौ सेवकों में भारी रोष व्याप्त है। हालांकि डीएसपी का कहना है इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed