{"_id":"65a6a79aea3989365b0bca29","slug":"always-strive-to-achieve-goals-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-185690-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहें
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते उपराष्ट्रपति
धौलपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का ध्येय वाक्य उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। यह विद्यार्थियों के लिए आदर्श वाक्य होना चाहिए। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को धौलपुर में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के कार्यक्रम में कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम ऐसे हॉल में बैठे हैं जिसका नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा गया है। उन्होंने छात्रों से कहा कि मैं एक बड़ा बदलाव देख रहा हूं। देश में छात्राओं के लिए भी सैनिक स्कूल खोला गया है, जिसका उद्घाटन कुछ दिन पहले ही रक्षा मंत्री ने किया था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनका वास्तविक जन्म सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ था। सैनिक स्कूल ने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया। सैनिक स्कूल ने मुझे वह बनाया जो मैं हूं। छात्रा यहां बिताए हुए समय को स्मृतियों में संभाल कर रखें।
उन्होंने कहा कि जब वह युवा थे तब सोचते थे क्या हमारे पास कभी पश्चिमी दुनिया के जैसी सड़कें, हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और तकनीक होगी। आज विश्व हैरान है, जो भारत के पास है वह कई देशों के पास नहीं है। अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे देश हमारा अनुसरण कर रहे हैं। हमारे डिजिटल लेनदेन तंत्र यूपीआई को विकसित देश सिंगापुर ने अपनाया है। हमारा इसरो अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों के उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रस्थापित कर रहा है। चंद्रयान 3 के जरिए भारत चांद के उस हिस्से पर पहुंचा है, जहां अभी तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को संसद में आमंत्रित किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व जगदीप धनखड़ धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। उपराष्ट्रपति का हवाईपट्टी पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने स्वागत किया। जिलाधिकारी श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार मौजूद रहे। यहां से उपराष्ट्रपति का काफिला मिलिट्री स्कूल पहुंचा। यहां कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक पौधारोपण किया। विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा एवं चेयरमैन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल मेजर जनरल आरएस गोदारा मंचासीन रहे। उपराष्ट्रपति एवं डॉ. सुदेश धनखड़ को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उपराष्ट्रपति ने स्कूल के कैडेट्स के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।