फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Accused of firing at Saras booth caught in the guise of a woman

Bharatpur News: महिला के वेश में पकड़ा सरस बूथ पर फायरिंग का आरोपी

Sat, 23 Sep 2023 12:46 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing at Saras booth caught in the guise of a woman
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
भरतपुर। मथुरा गेट थाना पुलिस ने सरस बूथ संचालक पर फायरिंग करने के मामले में अंतर जिला अपराधी को पकड़ा है। वह महिला का वेश धारण कर बस से जयपुर भागने की फिराक में शीशम तिराहा खड़ा था।
विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि गोपालगढ़ क्षेत्र में संचालित सरस बूथ के संचालक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शीशम तिराहा पर महिला का वेश धारण कर बस से जयपुर भागने की फिराक में था। क्षेत्राधिकारी नगर नरेंद्र कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को थाना मथुरागेट इलाके में जघीना गेट स्थित सरस बूथ संचालक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि वारदात का मुख्य आरोपी शास्त्री पार्क के आसपास मौजूद है तथा वेश बदलकर भरतपुर भागने की फिराक में है। मथुरागेट थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़ मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को तलाश किया। आरोपी महिला के वस्त्रों में शीशम तिराहे पर खड़ा हुआ दिखाई दिया, जो किसी वाहन में बैठकर जाने की फिराक में खडा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के वेश में खड़े व्यक्ति से नाम-पता पूछा तो वह भागने लगा। घेराबन्दी कर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम देवेंद्र उर्फ सोनू बघेल 44वर्ष निवासी शास्त्री नगर, थाना मथुरागेट भरतपुर बताया। पुलिस से बचने के लिए महिला का वेश धारण करना बताया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी अमित उर्फ टेड़ा को घटना के अगले दिन 19 सितंबर को मथुरागेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पर थाना कोतवाली, थाना उद्योग नगर, थाना दाता रामगढ़, जिला सीकर, और थाना मथुरा गेट पर कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed