{"_id":"66f1f4dffb490fe9960219b4","slug":"a-girl-fell-into-a-cauldron-of-sugar-syrup-after-being-hit-by-a-car-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-293331-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: कार की टक्कर से चाशनी की कढ़ाही में गिरी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: कार की टक्कर से चाशनी की कढ़ाही में गिरी युवती
विज्ञापन
कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त स्कूटी
भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित मछली मोहल्ला, फुलवारी पार्क के निकट सोमवार सुबह 7 बजे अजीबोगरीब हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को रौंद दिया। कार की टक्कर से स्कूटी दो हिस्सों में बंट गई और पास में खड़ी युवती हलवाई की दुकान पर रखी चाशनी की कढ़ाही में जा गिरी। साथ में खड़ा युवक भी दूर जाकर गिरा। दोनों घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नीम दा गेट क्षेत्र का रहने वाला कृष्ण कुमार (35) निजी अस्पताल में काम करता है। सोमवार को अस्पताल में शिविर लगा था। वह अतिथियों के लिए नाश्ते में कचौड़ी लेने के लिए गोवर्धन गेट आया था। जहां रास्ते में उसे पिंकी (24) निवासी गांव चमरौली, आगरा, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार मोहल्ला गोपालगढ़ मिल गई। पिंकी बीएससी नर्सिंग की छात्रा है और पूर्व में कृष्ण कुमार के साथ निजी अस्पताल में काम करने के कारण परिचित थी। वह रसोई का सामान लेने बाजार आई थी। पिंकी और कृष्णा स्कूटी के निकट खड़े होकर बात कर रहे थे।
दुकानदार कचौड़ी पैक कर रहा था। इस दौरान केतन गेट की ओर से तेज रफ्तार में आई कार ने सड़क पर हो रहे गड्ढे को बचाने के चक्कर में स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की पिंकी हलवाई की दुकान पर रखी चाशनी की कड़ाही में जा गिरी। उसका एक पैर चार जगह से टूट गया है। वहीं कृष्ण कुमार (35) निवासी नीम दा गेट के कंधे एवं अन्य जगह पर चोटें आई हैं। राहगीरों ने दोनों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। कृष्णा कुमार ने कार चालक के खिलाफ थाना मथुरा गेट पुलिस में मामला दर्ज कराया है।