फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   30 contenders for four seats in Congress

Bharatpur News: कांग्रेस में चार सीटों पर 30 दावेदार

Tue, 03 Oct 2023 12:09 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
धौलपुर। प्रदेश में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजनीतिक दलों के पर्यवेक्षक धौलपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी तथा संभावित दावेदारों से फीडबैक ले रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए घमासान देखने को मिल रहा है। जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए 30 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। पैनल बनाकर प्रदेश को भेज दिया गया है। टिकट का अंतिम फैसला दिल्ली में होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने बताया की टिकट के लिए धौलपुर एवं बसेड़ी विधानसभा में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। जबकि, राजाखेड़ा विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक रोहित बोहरा का एकमात्र नाम आया है। बाड़ी विधानसभा सीट से विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के साथ उदय सिंह गुर्जर ने आवेदन किया है। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 14 व्यक्तियों ने पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें विधायक शोभारानी कुशवाहा, नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल कंषाना, धर्मेंद्र शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, अमित मुदगल, देवेंद्र सिंह जादौन, शालिनी शर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, इसरार खान, डाॅ. जाहिदा शबनम, प्रशांत हुंडावाल, आजाद खान, दिनेश त्यागी एवं हाजी अजमेरी शामिल हैं। जबकि बसेड़ी विधानसभा सीट से 13 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


इनमें विधायक खिलाड़ी लाल बेरवा, करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे संजय, राजवीर सिंह, भारत लाल, जगन्नाथ कोली, होतम सिंह, राम खिलाड़ी, डालचंद खटीक, बद्री प्रसाद, डाॅ. विश्राम लाल बेरवा, रूप सिंह पहाड़िया, किरोडी लाल एवं भगवान सिंह शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुंतला खटक एवं किरण चौधरी ने बीते दिनों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से टिकट के संबंध में फीडबैक लिया है। चारों विधानसभा सीटों से पांच-पांच प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया गया है। प्रत्याशियों के चयन का अंतिम फैसला दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed