फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   2 preachers trying to convert religion arrested

Bharatpur News: धर्म परिवर्तन करा रहे 2 प्रचारक गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 03:16 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। थाना अटलबंद पुलिस ने रविवार को एक मैरिज होम में कराए जा रहे धर्मांतरण के आरोप में कार्रवाई करते हुए दो धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार किया है। इनसे बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को भी शांतिभंग में पाबंद किया है। आरोप है सभी लोग गरीबों को रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया रविवार को सूचना मिली कि होटल सोनार हवेली में कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे हैं। थानाधिकारी अटलबंद व मथुरागेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। यहां पुलिस को आयोजक के रूप में कुंवर सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गांव तुहिया, हाल निवासी मोहल्ला रसाला, थाना मथुरागेट व शैलेंद्र सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी टीकरी, थाना नगला सिंघी, जिला फिरोजाबाद मिले। इन लोगों ने पूछताछ में बताया वे वर्ष 2020 से चंडीगढ़ के प्रोफेट बजिंदर सिंह से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


उन्हीं के कहने पर स्थानीय स्तर पर अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करते है। स्थानीय स्तर पर आयोजन के लिए उन्हें बजिंदर सिंह चंडीगढ़ से ऑनलाइन रुपये उपलब्ध कराते थे। इन्हीं लोगों ने रविवार को सोनार हवेली को एक दिन के कार्यक्रम के लिए बुक किया था। कुंवर सिंह ने धर्म के प्रचार के लिए लोगों को प्रार्थना सभा में एकत्रित किया था। एसपी ने बताया कुंवर सिंह गरीब लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयोजक कुंवर सिंह व शैलेंद्र सिंह को थाने ले आई। इधर संदीप गुप्ता निवासी राजेंद्र, नगर थाना मथुरागेट ने आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने की तहरीर दी। थाना अटलबंद पुलिस ने मामला दर्ज कर कुंवर सिंह और शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आयोजन में सहयोगी करीब 8 लोगों का धारा 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed