{"_id":"64bc07fe50e7a700eb0cbee4","slug":"bharatpur-woman-burnt-to-death-was-thrashed-in-the-morning-used-to-demand-dowry-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: महिला की जलने से मौत, भाई बोला- चारपाई से बांधकर लगाई आग, सुबह की थी पिटाई, दहेज की करते थे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: महिला की जलने से मौत, भाई बोला- चारपाई से बांधकर लगाई आग, सुबह की थी पिटाई, दहेज की करते थे मांग
Sat, 22 Jul 2023 10:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:16 PM IST
सार
Bharatpur News: भरतपुर जिले में एक महिला की जलने से मौत हुई है। वहीं, महिला का भाई बोला कि चारपाई से बांधकर जलाया गया है। ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे।
विज्ञापन
महिला की जलने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के कामां थाना इलाके में एक महिला की जलने से मौत हो गई। महिला के भाई का आरोप है कि उसके ससुराल वाले बहन से बार-बार दहेज की मांग करते थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो, ससुराल वालों ने चारपाई पर बहन को बांधा और पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना कामा थाना के नंदेरा गांव की है, रुकसीना के भाई शफीक निवासी नगला साहर थाना बरसाना जिला मथुरा के रहने वाले ने बताया कि नंदेरा के रहने वाले आजाद से रुकसीना की शादी 2001 में हुई थी। रुकसीना के पास चार लड़के हैं। रुकसीना के ससुराल वाले शुरू से ही उससे दहेज़ की मांग करते थे। रुकसीना के परिजनों ने ससुराल वालों को ढाई लाख रुपये भी दे दिए। उसके बाद भी ससुराल वालों की डिमांड पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
शनिवार को करीब डेढ़ बजे रुकसीना के ससुराल से किसी पड़ोसी ने रुकसीना के पीहर में फोन किया कि रुकसीना की ससुराल वालों ने उसकी सुबह पिटाई की और उसे चारपाई से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। रुकसीना का भाई शफीक तुरंत अपनी बहन के ससुराल पहुंचा। उसके बाद उसे पता लगा कि उसकी बहन की मौत चुकी है। तब वह थाने आया और पुलिस ने घटना की शिकायत की, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कामां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन