{"_id":"648175416538c9e42703f665","slug":"bharatpur-woman-body-found-floating-in-sujanganga-canal-was-a-victim-of-depression-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सुजानगंगा नहर में तैरती मिली महिला की लाश, डिप्रेशन की थी शिकार, भाई के घर जाने की कहकर निकली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सुजानगंगा नहर में तैरती मिली महिला की लाश, डिप्रेशन की थी शिकार, भाई के घर जाने की कहकर निकली थी
Thu, 08 Jun 2023 11:59 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:59 AM IST
सार
भरतपुर शहर की सुजानगंगा नहर में कूदकर एक 48 साल की महिला ने अपनी जान दे दी। महिला के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार शाम चार बजे से घर से लापता थी। गुरुवार सुबह जब कोई शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया, तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद महिला का शव निकाला गया और उसकी शिनाख्त हुई। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी।
विज्ञापन
महिला की लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके अंतर्गत मृतक महिला नीलम खिरनी घाट पर रहती थी। उसके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम टिंकू उम्र 24 साल और बेटी डौली उम्र 22 साल है। महिला का पति सुरेंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने बताया कि, वह कल शाम चार बजे से घर से अपने भाई के घर जाने की कहकर निकली थी। उसके परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन महिला का पता नहीं लग सका। महिला डिप्रेशन का शिकार थी। आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने एक शव को नहर में तैरते हुए देखा तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ इस घटना का पता नीलम के परिजनों को लगा तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने SDRF की टीम को सूचना कर मौके पर बुलाया और शव को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन