{"_id":"6464a8b042c4c6585f08cebe","slug":"bharatpur-nursing-workers-played-beans-in-front-of-buffalo-to-wake-up-government-at-district-headquarters-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: महिला नर्सिंगकर्मियों ने जिला मुख्यालय पर सरकार को जगाने बजाई भैंस के आगे बीन, 17 दिन से धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: महिला नर्सिंगकर्मियों ने जिला मुख्यालय पर सरकार को जगाने बजाई भैंस के आगे बीन, 17 दिन से धरना जारी
Wed, 17 May 2023 03:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 03:43 PM IST
सार
भरतपुर में पिछले एक मई से महिला स्वास्थ्यकर्मियों का जिला कलेक्ट्रेट पर धरना जारी है। बुधवार को महिला नर्सिंगकर्मियों ने सरकार को नींद से जगाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाई। इससे पहले महिला नर्सिंगकर्मी हनुमान चालीसा का पाठ, भजन, हवन भी कर चुकी हैं, लेकिन पिछले 17 दिनों से चल रहे धरने के बाद भी सरकार ने अभी तक महिला नर्सिंगकर्मियों की तीन मांगों पर कोई गौर नहीं किया है।
विज्ञापन
सरकार को जगाने बजाई भैंस के आगे बीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर में 17 दिन बाद पूर्व CMHO कप्तान सिंह महिला नर्सिंगकर्मियों के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। महिला नर्सिंगकर्मियों की मांग है कि, उनकी ग्रेड-पे 2800 से बढ़ाकर 3600 की जाए, दूसरी मांग है कि महिला नर्सिंगकर्मियों का पदनाम बदला जाए और तीसरी मांग है कि सरकार ने ANM के पद खत्म कर दिए हैं। उन्हें फिर से शुरू किया जाए, जिसको लेकर महिला नर्सिंगकर्मी पिछले 17 दिनों से धरना दे रही हैं।
विज्ञापन
पूर्व CMHO कप्तान सिंह ने कहा कि ANM और LHV ने कोरोना काल में घर-घर जाकर सर्वे किया। लोगों की सेवाएं की, कोरोना काल में सभी अधिकारी घरों में बंद थे। उस समय सरकार इनकी बहुत बढ़ाई कर रही थी। इतनी धूप में सभी महिलाएं बैठी हुईं हैं, लेकिन अभी तक यहां कोई नहीं आया। मंत्री सुभाष गर्ग भरतपुर रोजाना आते हैं। सरकार को सिर्फ अपने प्रचार से मतलब होता है, किसी से कोई मतलब नहीं है। कोई नुमाइंदा आकर बात तो करें, सरकार को इसमें गंभीरता दिखाए। मेडिकल के ग्रासरूट के वर्कर है।
विज्ञापन
पिछले 17 दिन से जारी है धरना प्रदर्शन...
राजस्थान राज्य LHV/ANM एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सरोज कुंतल ने कहा कि 17 दिन से हम यहां धरना दे रहे हैं। यहां गर्मी में हमारी बहनें बैठी हुई हैं। कई बार यह बेहोश भी हो जाती हैं। यह इतनी परेशान हो रहीं हैं लेकिन, गहलोत सरकार के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही। आज भैंस के आगे बीन बजाई है। इससे यह प्रतीत होता है कि, जिस तरह भैंस के आगे बीन बजाने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा उस तरह गहलोत सरकार पर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा। हमारे साथ अत्याचार हो रहा है। हमारी सरकार अब भी नहीं मानती तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन