फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News Five accused arrested for selling bank accounts to thugs used to open accounts fraudulently

Bharatpur News: बैंक अकाउंट ठगों के बेचने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, फर्जी तरीके से खुलवाते थे खाते

Thu, 06 Jul 2023 10:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 10:09 PM IST
सार

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बैंक अकाउंट ठगों के बेचने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। ये आरोपी फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे और ठग इन्हीं अकाउंट के जरिए ठगी करते थे।

विज्ञापन
Bharatpur News Five accused arrested for selling bank accounts to thugs used to open accounts fraudulently
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले में खोह थाना पुलिस और DST टीम ने ठगों को बैंक अकाउंट बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पांच ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी तरीके से अकाउंट खुलवाकर उसके ATM और क्रेडिट कार्ड को ठगों को बेच देते थे।

विज्ञापन


आरोपियों के पास 65 फर्जी ATM कार्ड, सात ATM पासवर्ड किट, आठ बैंक पास बुक, दो मोबाइल, चार बाइक, और एक लाख तीन हजार रुपये जब्त किए हैं। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनसे कई बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि भरतपुर DST टीम प्रभारी मुकेश कुमार को सूचना मिली कि तीन बाइक पर पांच लोग डीग की तरफ से कामां की तरफ आ रहे हैं। इनके पास जयपुर से फर्जी ATM कार्ड हो सकते हैं। सूचना पर DST टीम और खोह पुलिस ने धमारी चौकी पर नाकाबंदी की, जैसे पांच लोग नाकाबंदी पर पहुंचे तो उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली गई। तब उनके पास 65 फर्जी ATM कार्ड, सात ATM पासवर्ड किट, आठ बैंक पासबुक और चेक, दो मोबाइल, चार बाइक और एक लाख तीन हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों आरोपी अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाते हैं और उन खातों के ATM कार्ड और क्रेडिट कार्ड लेकर ठगों को बेचते हैं। ठग लोगों को फंसाने के बाद लोगों से इन्हीं खातों में पैसे डलवाते हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगों से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed