फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Elderly man dies after electric pole falls on his head villagers beat up line man

Bharatpur: बिजली का पोल बुजुर्ग के सिर पर गिरने से मौत, ग्रामीणों ने लाइन मैन को पीटा

Mon, 16 Oct 2023 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 08:30 PM IST
सार

भरतपुर जिले में बिजली का पोल एक बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर गिर गया। ऐसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने लाइन मैन को जमकर पीटा।

विज्ञापन
Bharatpur Elderly man dies after electric pole falls on his head villagers beat up line man
बुजुर्ग के सिर पर गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में उद्योग नगर थाना इलाके के गांव जघीना में एक बिजली का पोल एक बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर गिर गया। घटना उस समय हुई जब बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली के तार और क्षतिग्रस्त पोल बदल रहे थे। तभी अचानक एक बिजली का पोल घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग़ के सिर पर गिर गया। घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने लाइन मैन को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने लाइन मैन को बंधक भी बना लिया। पुलिस के आने के बाद लाइन मैन को छोड़ा गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया की, बिजली विभाग बिजली के तार और क्षतिग्रस्त पोल बदलने का काम कर रहा था। एक बिजली विभाग के कर्मचारी ने पोल से बिजली के तार खींचा। तभी अचानक से 3 बिजली के पोल एक के बाद एक गिरते चले गए, जिसमें से एक बिजली का पोल घर के बाहर बैठे बुजुर्ग गिर्राज (75) के सिर पर गिर गया। सिर पर सीमेंट का पोल गिरते ही, बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद तुरंत बुजुर्ग के परिजन घर के बाहर पहुंचे और गिर्राज को उठाया जब तक गिर्राज की मौत हो गई थी। घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। घटना की सूचना मिलने के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस और ग्रामीण सीओ पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे। घटना के बाद ग्रामीण बुजुर्ग के घर पर इकट्ठे हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जब बिजली विभाग के कर्मचारी पोल पर बिजली के तारों और पोल बदलने का काम कर रहे थे। तब ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से कहा था की, बिजली का पोल क्षतिग्रस्त है, वह कभी भी गिर सकता है। उसके बाद भी कर्मचारी नहीं माने और एक कर्मचारी ने बिजली का तार खींच दिया जिससे बिजली के पोल गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल गिरने के बाद ग्रामीणों ने लाइन मैन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर डाली। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने लाइन मैन की पिटाई का वीडियो भी बनाया। पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने लाइन मैन को बंधक बना लिया। जब उद्योग नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची उसके बाद लाइन मैन को छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed