{"_id":"63f5b4f61413a7527d0a62bd","slug":"bharatpur-bullies-beat-up-at-the-wedding-of-the-daughter-of-a-widowed-woman-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: विधवा महिला के बेटी की शादी में दबंगों ने की मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में पूरी कराई गई रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: विधवा महिला के बेटी की शादी में दबंगों ने की मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में पूरी कराई गई रस्में
Wed, 22 Feb 2023 01:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:51 PM IST
सार
राजस्थान में भरतपुर के कामां में दलित की बारात निकासी के दौरान मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव के सरपंच पर ही मारपीट करने का आरोप लगा है, जबकि सरपंच ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है।
विज्ञापन
शादी में दबंगों ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले में कामां थाना क्षेत्र के गांव सबलाना में मंगलवार देर रात दलित परिवार की बारात निकासी के दौरान विवाद हो गया। परिवार ने सरपंच परिवार पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। वहीं, सरपंच ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा, दलित समाज की जब भी कोई शादी होती है वह सभी मिलजुल कर सहयोग करते हैं। शादी में विवाद के दौरान वे मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात गांव सबलाना में दलित विधवा महिला की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। नोनेरा गांव से बारात सबलाना गांव पहुंची। गांव के मुख्य मार्गों से होकर बारात की निकासी निकाली जा रही थी। इस दौरान सरपंच सहित अन्य लोगों ने डीजे बजाने से मना कर दिया। इसके बाद मौके पर विवाद हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने बारात से नगदी और जेवरात लूटकर ले जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सरपंच और उनके परिजन मौजूद नहीं थे...
घटना की सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामले को शांत करवाया। घटना को लेकर सबलाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि सूबेदार ने बताया कि मंगलवार देर रात दलित समाज की निकासी निकल रही थी। इस दौरान सरपंच और उनके परिजन मौजूद नहीं थे। विवाद की सूचना मिलने के बाद दलित समाज के लोगों से वार्ता की गई है। जब-जब दलित समाज के शादी विवाह के कार्यक्रम होते हैं, सभी लोग मिलजुल कर उनका सहयोग करते हैं।
अपमानित करने और मारपीट के जो भी आरोप लगे हैं, वह बेबुनियाद हैं। घटना को लेकर थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि बारात निकासी निकालने के दौरान विवाद होने की सूचना पर पुलिस जाप्ता भिजवाया गया था। दोनों पक्षों से समझाइश कर मामले को शांत करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।