फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Yatra in Rajasthan today rahul gandhi will do press conference in Jaipur

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, राहुल गांधी जयपुर में आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Fri, 16 Dec 2022 09:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 16 Dec 2022 09:35 AM IST
सार

 भारत जोड़ो यात्रा दौसा के मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई। आज भारत जोड़ो यात्रा एक चरण में 22 किमी का सफर तय करेगी। इसके बाद राहुल गांधी जयपुक के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Rajasthan today rahul gandhi will do press conference in Jaipur
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को शुक्रवार को 100 दिन पूरे हो गए। 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं शुक्रवार सुबह छह बजे यात्रा दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई।

विज्ञापन


आज यात्रा एक ही चरण में 22 किमी का सफर तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा सुबह 11 बजे दौसा के गिरिराज धरण मंदिर पहुंचेगी। यहीं यात्रा का आखिरी पड़ाव होगा। इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का शुक्रवार और शनिवार को रात्रि विश्राम होगा।

विज्ञापन


अब तक राहुल गांधी राजस्थान में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। अलवर से यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने राहुल गांधी की छवि को खराब करने की साजिश की नाकाम-वेणुगोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि इसके जरिए लोगों की समस्या सामने आईं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने की भाजपा की कोशिश को भी हमने बर्बाद कर दिया है।कांग्रेस महासचिव ने बताया कि 26 जनवरी से चलाए जा रहे अभियान के जरिए यात्रा का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।


कन्याकुमारी में 7 सितंबर को शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा ने आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की यात्रा की है। अब राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में है। इस यात्रा के जरिए राहुल ने ने सिर्फ समर्थक बल्कि आलोचकों का भी अपनी ओर ध्यान खिंचा है। 


24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी।


भारत जोड़ो यात्रा में समाज के हर वर्ग से लोग शामिल हुए। यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियां शामिल हुईं। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना के आदित्य ठाकरे और एनसीपी की सुप्रिया सुले और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन जैसे विपक्षी नेताओं सहित लेखकों, सेना अधिकारी भी इस यात्री में शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed