फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bees attack people going to funeral in pali

Pali News: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, 35 से ज्यादा घायल; शव छोड़कर भागे

Sun, 16 Mar 2025 01:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Mar 2025 01:36 PM IST
सार

Pali: दाह-संस्कार के लिए अर्थी श्मशान ले जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 35 से ज्यादा लोग डंक का शिकार हो गए। अंतिम यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
Bees attack people going to funeral in pali
मधुमक्खियों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार सुबह एक युवक के दाह संस्कार में जा रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों द्वारा पीछा करने पर घबराएं लोग शव को  छोड़कर भाग गए। इस पर भी मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और उन्हें डंक मार दिया, इस घटना में 30-35 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इन सभी को उपचार के लिए उन्हें चंडावल अस्पताल लाया गया जहां से पांच-छह गंभीर घायलों को सोजत रेफर किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, तीन भाई गिरफ्तार; पत्नी से छेड़छाड़ पर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में किया हमला
पाली जिले में चंडावल के पास स्थित देवली गांव में एक युवक का देहांत होने पर आज सुबह उसकी अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते में उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे ग्रामीणों को भागना पड़ा। मधुमक्खियों के इस हमले में करीब 35 जने घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए चंडावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां सभी का उपचार किया गया एवं पांच-छह गंभीर घायलों को उपचार के लिए सोजत रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed