{"_id":"6820c3dc433a63c82401ffbf","slug":"rajasthan-news-barmer-collector-issued-instructions-to-continue-the-blackout-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बाड़मेर-जैसलमेर में ब्लैक आउट जारी, कलेक्टर टीना डाबी ने कहा- ये सुरक्षा से जुड़ा जरूरी कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बाड़मेर-जैसलमेर में ब्लैक आउट जारी, कलेक्टर टीना डाबी ने कहा- ये सुरक्षा से जुड़ा जरूरी कदम
Sun, 11 May 2025 09:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 11 May 2025 09:06 PM IST
सार
बाड़मेर में सुरक्षा कारणों के चलते रविवार को पूर्ण ब्लैकआउट लागू करने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान अपने घरों में ही रहें और किसी भी प्रकार की रोशनी न करें।
विज्ञापन
बाड़मेर जैसलमेर में अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने एहतियातन निर्देश जारी करते हुए रविवार को भी ब्लैकआउट लागू करने की घोषणा की है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की रोशनी चाहे वो घर की हो, स्ट्रीट लाइट, मोबाइल फ्लैशलाइट या वाहन की हेडलाइट का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यह कदम सुरक्षा कारणों के चलते उठाया जा जाना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देश की स्वेच्छा से पूरी तरह पालना करें। यह सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि हम सबकी सुरक्षा से जुड़ा हुआ जरूरी कदम है।
विज्ञापन
जैसलमेर में भी ब्लैक आउट, डीएम ने जारी की अपील सभी लाइटें बंद रखें
जैसलमेर के जिला कलेक्टर ने यह संदेश जारी किया है कि जिले के सभी नागरिक एहतियातन ब्लैकआउट के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा है कि सभी घरों, दुकानों, कार्यालयों और संस्थानों की बिजली बंद रखी जाए। बाहर की रोशनी, स्ट्रीट लाइट्स, और यहां तक कि मोबाइल की फ्लैशलाइट तक का उपयोग न किया जाए। डीएम ने बताया कि “जैसलमेर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अनुरोध है कि निर्देशानुसार एहतियात के तौर पर आज रविवार 11 मई को सांय 7:30 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट घोषित किया जाता है। सभी अपने घरों और आसपास की लाइटों को बंद रखें।”
विज्ञापन