{"_id":"688100704ce2bf4a2a025c92","slug":"a-minor-girl-student-of-class-9-committed-suicide-in-her-hostel-room-she-had-come-to-hostel-from-school-for-lunch-barmer-news-c-1-1-noi1403-3201452-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: लंच ब्रेक में हॉस्टल पहुंची स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: लंच ब्रेक में हॉस्टल पहुंची स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
सार
स्कूल से लंच करने हॉस्टल पहुंची नाबालिग स्कूली छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौहटन थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को एक हॉस्टल में नाबालिग स्कूली छात्रा के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा दोपहर के समय स्कूल से अपने हॉस्टल भोजन करने के लिए आई थी और इसी दौरान अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि स्कूल से करीब 50 मीटर दूर स्थित छात्रावास में बुधवार को दोपहर का भोजन करने के लिए छात्र स्कूल से हॉस्टल गई थी। लंच टाइम पूरा होने के बाद भी जब छात्रा वापस क्लास में नहीं पहुंची तो टीचर्स के कहने पर क्लासमेट उसे बुलाने गई, जहां उसे इस हादसे का पता चला। इसके बाद उसने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी और पुलिस को सूचना देकर आनन-फानन में बालिका को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sirohi News: शादी के तीन दिन बाद जहरीला खाना खिलाकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, दो साथियों के साथ उप्र से गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बालिका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। अब परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।