{"_id":"6625ddab39e82288c80587eb","slug":"barmer-news-the-great-khali-arrived-to-do-a-road-show-in-support-of-the-bjp-large-number-of-people-gathered-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे द ग्रेट खली, बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे द ग्रेट खली, बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा
Mon, 22 Apr 2024 09:17 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 09:17 AM IST
सार
बाड़मेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में रविवार को रोड शो करने बालोतरा पहुंचे द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। खली ने यहां जनसभा में कहा कि नए राष्ट्र के निर्माण के लिए मोदी के हाथ मजबूत करें।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए रविवार को पहलवान द ग्रेट खली को मैदान में उतारा। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। बाड़मेर के बालोतरा में आयोजित रोड शो में दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने से लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। इसी के चलते भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी आलाकमान कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।
विज्ञापन
बायतू विधानसभा के बाटाडू में जनसभा को संबोधित करते हुए खली ने कहा कि 26 तारीख को आपको देश हित में वोट करना है। आप दूसरों की सभाओं में जोशीले भाषण सुनने भले ही चले जाएं लेकिन वोट भाजपा को ही दें। उन्होंने कहा कि कैलाश चौधरी ने क्षेत्र के विकास में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इसलिए उन्हें वोट देकर मोदी के हाथ मजबूत करें और नए राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी निभाएं। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी व बायतु विधानसभा के भाजपा नेता बालाराम मूढ़ सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन