{"_id":"66baeaccfa910322a806a029","slug":"barmer-hunters-killed-more-than-10-deer-angry-villagers-staged-a-protest-demanding-immediate-arrest-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: शिकारियों ने मारे 10 से ज्यादा हिरण, गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: शिकारियों ने मारे 10 से ज्यादा हिरण, गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया
Tue, 13 Aug 2024 10:40 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:40 AM IST
सार
जिले के चौहटन इलाके के शेरपुरा गांव में 10 से ज्यादा हिरणों के शव मिले हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया। वन विभाग की टीम शिकारियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर के चौहटन थाना इलाके में कल रात 10 से ज्यादा हिरणों के शिकार की घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठ गए। हिरणों के शिकार पर गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कल रात शेरपुरा गांव के करीब सुनसान जगह पर कल रात ग्रामीणों को शिकारियों की हलचल दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गांव वालों को देखकर शिकारी भाग निकले लेकिन वहां हिरणों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। मामले में वन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए डीएफओ सविता दहिया, बाड़मेर एएसपी जसराम बोस, चौहटन डीएसपी कृतिका यादव, धोरीमन्ना डीएसपी सुखराम बिश्नोई और चौहटन एसडीएम सूरजभान बिश्नोई सहित वन विभाग पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की।
विज्ञापन