Anta By-Election: नरेश मीणा को लेकर भाजपा का बड़ा बयान, कहा- नामांकन वापसी तक इंतजार करें, बहुत कुछ होना बाकी
Anta By-Election Update: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता उपचुनाव पर कहा कि नामांकन वापसी की तारीख तक इंतजार जरूरी है, क्योंकि कई बदलाव संभव हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बताया और दावा किया कि भाजपा यह चुनाव जीतने की स्थिति में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अमर उजाला से बातचीत में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी की तारीख तक इंतजार करना चाहिए, क्योंकि बहुत कुछ होना अभी बाकी है।
‘कई नामांकन वापस होंगे’
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भाजपा के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा के नामांकन वापसी की उम्मीद करते हैं, तो राठौड़ ने जवाब दिया, बहुत से लोगों के नामांकन वापस होंगे। चुनाव में कोई मनोहर से मानेगा, कोई दबाव से, कोई किसी और तरीके से मानेगा। यह राजनीति का हिस्सा है और यह हमारे स्तर पर भी किया जाएगा। इसलिए अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। नामांकन वापसी के बाद ही पता चलेगा कि मैदान में कौन खड़ा है और कौन पीछे हट गया।
यह भी पढ़ें- त्रासदी: खून से लथपथ शवों में खुद के बेटे को न पहचान पाया एंबुलेंस चालक, घर पहुंचा तो खिसकी पैरों तले जमीन
‘भाजपा का संगठन पूर्णतया मजबूत’
नरेश मीणा के अपनी टीम के साथ काम करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को किसी अन्य टीम की आवश्यकता नहीं है। राठौड़ ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है, हमारी जड़ें बूथ स्तर तक फैली हुई हैं। भाजपा का ढांचा मजबूत है और हम संगठित तरीके से चुनाव मैदान में हैं। किसी भी अतिरिक्त टीम या सहायता की हमें जरूरत नहीं है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई के सवाल पर राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह घबराई हुई है। जिन उम्मीदवारों के अपने घर में नामांकन तक सही नहीं भरवाए जा सके, उनकी स्थिति क्या होगी यह जनता जानती है। जिस उम्मीदवार की पत्नी का नामांकन ही रद्द हो गया, वह जनता का नेतृत्व कैसे करेगा? उन्होंने कहा कि भाजपा यह चुनाव स्पष्ट बढ़त के साथ जीत रही है और नामांकन वापसी की तारीख तक की राजनीतिक स्थिति देखने लायक होगी।
यह भी पढ़ें- थप्पड़बाज एसडीएम: पत्नी नहीं तो कौन थी कार में बैठी महिला, जिसने की छेड़छाड़ की शिकायत? SDM ने पहले भी किए कांड
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.