फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News All-religion free mass marriage ceremony of 2,222 couples on May 26

Baran: 2,222 जोड़ों का सर्वधर्म निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 26 मई को, मंत्री प्रमोद भाया साधेंगे चुनावी चौसर

Thu, 25 May 2023 08:48 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 May 2023 08:48 AM IST
सार

बारां जिले में शुक्रवार को 2,222 जोड़ों का सर्वधर्म निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। माइनिंग मंत्री प्रमोद जैन भाया प्रदेश में सबसे बड़े सामूहिक विवाह समारोह के जरिए समाज में अपनी पैठ और शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले दिखाने जा रहे हैं। साथ ही चुनावी चौसर भी साधेंगे। सीएम, पीसीसी चीफ, कांग्रेस प्रभारी-सह प्रभारी, विधानसभाध्यक्ष को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
 

विज्ञापन
Baran News All-religion free mass marriage ceremony of 2,222 couples on May 26
निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 26 मई को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान बारां की ओर से शुक्रवार 26 मई को हजारों युवक-युवतियों की शादी करवाई जाएगी। सभी धर्म और जाति के 2,222 जोड़े युवक-युवतियों का एक ही पंडाल में बड़े स्तर पर यह निशुल्क विवाह होगा, जिसमें अलग-अलग धर्मों के रीति-रिवाजों से शादियां होती नजर आएंगी। किसी भी जोड़े या उनके परिजनों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया गया है। बल्कि श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान की ओर से नव दंपत्तियों को शादी के गिफ्ट और नेग दिए जाएंगे। ताकि नवविवाहित जोड़े अच्छे से अपनी गृहस्थी की गुज़र बसर कर सकें।

विज्ञापन


राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस सबसे बड़े सामूहिक विवाह समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया का बड़ा रोल है। क्योंकि इस आयोजन के प्रेरणा स्रोत वही हैं, जिन्होंने कार्यक्रम को सामाजिक के साथ ही सियासी रंग देने की भी पूरी कोशिश की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण पत्र में बीजेपी या अन्य किसी दल के जनप्रतिनिधि का नाम नहीं है। विपक्ष के किसी नेता को नहीं बुलाया गया है। पूरे तरीके से इस आयोजन के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में चुनाव साधने की तैयारियां मंत्री प्रमोद जैन भाया कर रहे हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के आरोपों से उलट दातार की छवि दिखाएंगे मंत्री भाया...
अब तक भ्रष्टाचार के आरोपों से अपनी ही कांग्रेस पार्टी के विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के आरोप झेलते आ रहे मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी सामाजिक छवि को चुनाव से पहले चमकाने और परोपकारी के रूप में उभारने के लिए यह बड़ा कार्यक्रम करवा रहे हैं। 'खाया रे खाया, भाया ने खाया' के आरोपी नारे और स्लोगन से उलट दाता की छवि यहां प्रमोद जैन भाया बारां की जनता के सामने रखेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले हजारों लोगों की भीड़ इस आयोजन के बहाने जुटेगी। नवविवाहित वर-वधुओं के परिजन और समाज के लोग कार्यक्रम में बड़े स्तर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम शेड्यूल...
इस सामूहिक सर्व धर्म निशुल्क विवाह समारोह का आयोजन बारां में कोटा रोड पर एनएच-27 पर स्थित जैन तीर्थ के सामने होगा। वरमाला समारोह सुबह 10:15 बजे से रखा गया है। पाणिग्रहण संस्कार दोपहर 12:15 बजे से होगा। जबकि प्रीतिभोज सुबह 10 से ही दोपहर तक लगातार चलता रहेगा। सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ और मंत्री प्रमोद जैन भाया के आतिथ्य और मौजूदगी में ही यह मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इसके लिए श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान ने बकायदा बड़े-बड़े इश्तिहार अखबारों में छपवाकर आम पब्लिक को सपरिवार ईष्ट मित्रों के साथ सादर आमंत्रित किया है। साथ ही यह कहा गया है कि किसी भी तरह का उपहार स्वीकार्य नहीं होगा, आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद ही हमारे लिए उपहार है। श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान की ओर से बारां में निशुल्क पशु-पक्षी हॉस्पिटल और मोबाइल ट्रॉमा सेंटर बड़ा बालाजी धाम मांगरोल बारां पर चलाया जाता है। साथ ही श्री महावीर गौशाला ग्राम जालेड़ा और श्री कृष्ण गौशाला ग्राम ममोनी, शाहबाद, बारां में चलाए जाते हैं।


यह उपहार वर वधु को दिए जाएंगे...
श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान की ओर से 50 से ज़्यादा पंडाल टेंट एक ही जगह तैयार करवाए गए हैं। दो हज़ार बीघा लंबी-चौड़ी जगह पर करीब 4,444 विवाह के टेंट लगे हैं। संस्था की ओर से कन्यादान में लाखों रुपये के उपहार वर-वधुओं को उपहार को दिए जाएंगे। घर वधू को कन्यादान में संस्थान की ओर से सोने का मंगलसूत्र, सोने का टीका, कान के झुमके, सोने की लोंग, चांदी की पायजेब, चांदी की बिछिया, फ्रीज, कूलर, एलईडी टीवी, सिलाई मशीन, किचन के बर्तन, पंखा, प्रेस, मिक्सी, बाटी ओवन, पलंग, बिस्तर, गद्दा, तकिया, चादर, रजाई, एक जोड़ी लहंगा-चुन्नी, वर को एक जोड़ी सफारी सूट, शेंविंग किट और वधू को श्रृंगार बॉक्स, दोनों को एक-एक जोड़ी जूते-चप्पल, दीवार घड़ी, वर-वधू को सूटकेस समेत घरेलू सामान और शगुन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed