{"_id":"66a88aab2b79a38dd2038718","slug":"baran-miscreants-who-entered-the-house-attacked-the-doctor-couple-suspicion-on-medical-store-employee-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran : घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर दंपती पर किया जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर कर्मी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran : घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर दंपती पर किया जानलेवा हमला, मेडिकल स्टोर कर्मी पर शक
Tue, 30 Jul 2024 12:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:09 PM IST
सार
शहर के शहीद राजमल मीणा अस्पताल के सामने एक डॉक्टर दंपती के घर में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाश नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कल शाम दो नकाबपोश बदमाश डॉक्टर दंपती के घर में घुसे और चाकू से हमला कर लूटपाट करके भाग गए। बदमाश डॉक्टर दंपती के मेडिकल स्टोर के कर्मचारी के पीछे-पीछे घर में घुसे थे और नकदी, जेवर समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना डॉ. उषा अग्रवाल और डॉ. सत्येंद्र अग्रवाल के घर पर हुई, जहां वे मरीजों को परामर्श भी देते हैं। यहीं पर उनका एक मेडिकल स्टोर भी है। शाम को मेडिकल स्टोर का कर्मचारी दवाइयों का हिसाब देने उनके घर गया था तभी पीछे से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने डॉ. उषा अग्रवाल पर चाकू से हमला कर दिया, फिर डॉ. सत्येंद्र अग्रवाल को चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद घर से नकदी और जेवर समेत अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात में मेडिकल स्टोर के कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन