फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   baran husband wife political pair AAP 31 seats sheetal rathore won election

राजस्थान निकाय चुनाव: कौन हैं शीतल राठौर? गृहिणी से सभापति की रेस तक, 'आप' की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

Tue, 15 Sep 2026 07:46 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 15 Sep 2026 07:46 PM IST
सार

बारां में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बीच शीतल राठौर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। गृहिणी रहीं शीतल ने पति कमल राठौर के साथ चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई और खुद भी वार्ड 37 से 305 वोटों से जीत दर्ज की। AAP के 31 पार्षदों के साथ बहुमत हासिल करने के बाद महिला अनारक्षित सभापति पद पर शीतल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

विज्ञापन
baran husband wife political pair AAP 31 seats sheetal rathore won election
बारां की AAP प्रत्याशी शीतल राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारां जिले के निकाय चुनाव में इस बार सियासत का पूरा गणित ही बदल गया। जिस बारां नगर परिषद को लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने दोनों बड़े दलों को जोरदार झटका देते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। इस जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व सभापति कमल राठौर और उनकी पत्नी शीतल राठौर की जोड़ी की हो रही है। अब 60 में से 31 सीटें जीतने के बाद शीतल राठौर सभापति पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


राजनीति में सक्रिय नहीं थीं शीतल, इस चुनाव में संभाली कमान
बारां नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। आप ने 31 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 18 और भाजपा को महज 9 सीटें मिलीं। भाजपा पिछली बार 21 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस लगातार तीन बार बोर्ड बनाने के बाद इस बार 18 सीटों पर सिमट गई।
विज्ञापन


इस पूरे चुनाव में शीतल राठौर की भूमिका खास रही। वह इससे पहले सक्रिय राजनीति में ज्यादा नजर नहीं आई थीं, लेकिन इस बार पति कमल राठौर के साथ कदम से कदम मिलाकर चुनाव प्रचार में जुटीं। दोनों ने शहर के सभी 60 वार्डों में आप प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पहले सभापति रहे, अब पत्नी की बारी
कमल राठौर की राजनीतिक यात्रा भी इस जीत की कहानी का अहम हिस्सा है। उन्होंने पहले भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ा, बाद में कांग्रेस में शामिल हुए और बारां नगर परिषद के सभापति बने। उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जेल जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद दोनों प्रमुख दलों से राजनीतिक दूरी बनने पर उन्होंने आप का दामन थामा।

कमल राठौर ने आप के लिए सभी 60 वार्डों में प्रत्याशी उतारने की रणनीति बनाई। नतीजों ने इस रणनीति को कामयाब कर दिया। अब उनकी पत्नी शीतल राठौर के सभापति बनने की संभावना ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।

शीतल खुद भी जीतीं, 305 वोट से दर्ज की जीत
शीतल राठौर ने वार्ड 37 से चुनाव लड़ा और 305 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं कमल राठौर वार्ड 46 से 252 वोटों से विजयी हुए। यानी पति-पत्नी दोनों अब नगर परिषद में पार्षद हैं और आप के बहुमत वाले बोर्ड का हिस्सा होंगे।

महिला के हाथ में होगी बारां की कमान
बारां में सभापति का पद महिला अनारक्षित है। ऐसे में शीतल राठौर का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। अगर वह सभापति बनती हैं तो बारां नगर परिषद की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा। पहली बार चुनाव लड़कर आप को बहुमत दिलाने वाली टीम में अब एक ऐसी महिला का चेहरा सामने है, जिसने सक्रिय राजनीति से दूरी के बावजूद पूरे चुनाव में पति के साथ मोर्चा संभाला।


बारां का यह नतीजा सिर्फ भाजपा-कांग्रेस की हार-जीत नहीं है। यह उस राजनीतिक जोड़ी की कहानी भी है, जिसमें पति ने रणनीति तैयार की और पत्नी ने मैदान में उतरकर उसे जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अब सबकी नजर 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed