फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bank cashier commits suicide in Bharatpur

Rajasthan: बैंक कैशियर ने फांसी लगाकर दी जान, ग्राहक को 1.20 लाख रुपये ज्यादा भुगतान करने से डिप्रेशन में था

Sat, 26 Nov 2022 09:17 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Nov 2022 09:17 AM IST
सार

भरतपुर में साड़ी से फंदा बनाकर एक बैंक कैशियर ने आत्महत्या कर ली। बैंक कैशियर ने दो बार गलत भुगतान कर दिया था। इसलिए उसे नौकरी जाने का डर सता रहा था।

विज्ञापन
Bank cashier commits suicide in Bharatpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

भरतपुर के गांव महलपुर चूरा में एक बैंक कैशियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैशियर की छह महीने पहले ही नौकरी लगी थी। बैंक कैशियर ने किसी ग्राहक को 1.20 लाख रुपये का ज्यादा भुगतान कर दिया था। जिससे वह डिप्रेशन में आ गया था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुदावल एसएचओ महावीर प्रसाद के अनुसार महलपुर चूरा निवासी मोहित सिंह (25) पुत्र लेखराज सिंह ने गुरुवार रात फांसी लगा ली। जब शुक्रवार सुबह तीन बजे उसकी मां पानी पीने के लिए उठी तो देखा कि उसका बेटा मोहित साड़ी के फंदे से लटका है। मां की चीख सुन कर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। जिन्होंने शव को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मोहित की छह महीने पहले पंजाब नेशनल बैंक में पीओ के पद पर नौकरी लगी थी। वह आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी के पास गांव दूरा स्थित ब्रांच में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसने दो बार ग्राहकों को ज्यादा भुगतान कर दिया। इसपर उसे 1.20 लाख रुपए बैंक में जमा कराने पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के बाद से ही वह डिप्रेशन में था। मोहित की फरवरी 2022 में वंदना से शादी हुई थी। उसकी पत्नी चार दिन पहले करौली में ननद के ससुराल एक शादी में गई थी। घर पर सिर्फ बैंककर्मी और उसकी मां थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed