फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bad condition of tourists due to traffic jam in Sirohi

Sirohi: दिवाली सीजन में माउंटआबू में समुचित प्रबंधों का अभाव, लंबे जाम से पर्यटक परेशान

Fri, 17 Nov 2023 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 17 Nov 2023 01:12 PM IST
सार

Sirohi: हिल स्टेशन माउंटआबू में इन दिनों दिवाली सीजन चल रहा है। रोजाना काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे है, लेकिन उन्हे आबूरोड से माउंटआबू तक पहुंचने में भी घंटों का समय लग रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Bad condition of tourists due to traffic jam in Sirohi
दिवाली सीजन में माउंटआबू में समुचित प्रबंधों का अभाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से लाभपंचमी तक माउंटआबू में काफी संख्या में गुजराती पर्यटक आते है। इस बार भी रोजाना पर्यटक यहां पहुंच रहे है, लाखों रुपए की यात्री कर के रूप में आय होने के बाद भी नगरपालिका प्रशासन पर्यटकों को वाहन पार्किंग तक की सुविधा सही तरीके से उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। यात्रीकर नाका पर फास्टेग सुविधा बार बार बाधित हो रही है। मेनुअली कार्य के दौरान वाहनों की लाइन लग रही है।

विज्ञापन


माउंटआबू मार्ग पर लग रहा है लंबा जाम
दिवाली सीजन होने के कारण यातायात भार भी एकाएक बढ़ गया है। सातघूम से यात्रीकर नाका तक दिनभर लंबा जाम लग रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से पर्यटकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 

यह रहा पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला
यात्रीकर नाका प्रभारी पंकज माथुर के अनुसार दिवाली सीजन में 11 नवंबर को 847 वाहनों से 99040, 12 नवंबर को 1084 वाहनों से 118740, 13 नवंबर को 2327 वाहनों से 200900, 14 नवंबर को 1848 वाहनों से 198390, 15 नवंबर को 2314 वाहनों से 252756 तथा 16 नवंबर 2023 शाम 4 बजे तक 2789 वाहनों से 300350 रुपए की आय हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed