फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baba Ramdev's Lakhi fair will start from 4 am in Jaisalmer Pokhran.

Jaisalmer: पोकरण में सुबह चार बजे से शुरू होगा बाबा रामदेव का लक्खी मेला, रोजाना पहुंच रहे एक लाख भक्त

Sat, 16 Sep 2023 09:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Sep 2023 09:31 PM IST
सार

रविवार सुबह 4 बजे से विधिवत शुरू होगा बाबा रामदेव का लक्खी मेला। भगदड़ रोकने के लिए 1500 से 2000 पुलिसकर्मी-अफसर और SDRF तैनात किए गए हैं। रोजाना एक लाख भक्त पहुंच रहे हैं। रविवार को दो लाख से ज़्यादा श्रद्धालु जुटने का अनुमान है।

विज्ञापन
Baba Ramdev's Lakhi fair will start from 4 am in Jaisalmer Pokhran.
बाबा रामदेव लखी मेला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पोकरण पश्चिम राजस्थान के कुम्भ कहे जाने वाले लोकदेवता बाबा रामदेव का भादवा मेला रविवार से विधिवत रूप से रुणीचा धाम रामदेवरा में शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर मेला प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शनिवार सुबह से रात तक मेला अधिकारी और पोकरण उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह रामदेवरा में बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्थाओं को ठीक करवाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


रामदेवरा मेले में भीड़ के दौरान भगदड़ नहीं मचे, इसके लिए आवश्यक जतन करते हुए मेला अधिकारी नज़र आ रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर नज़र आ रहा है। रामदेवरा में जगह-जगह पुलिस जाब्ता सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट में जुटा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि मेला परिसर के अन्दर पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला परिसर में पुलिस का जाब्ता तीन शिफ्टों में लगाया गया है। जिसमें 1500 से 2000 पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारी तैनात किये गए हैं। रामसर तालाब पर SDRF की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्तमान में लोकदेवता बाबा रामदेव के हर रोज एक लाख भक्त दर्शन कर रहे हैं। तो वहीं ये आंकड़ा रविवार को दो गुना से भी अधिक होने का अंदाजा है। गौरतलब है कि ये बाबा रामदेव का 639वां मेला है। इस मेले के कारण रामदेवरा और पोकरण के होटलों में भीड़ नज़र आ रही है, तो वहीं रामदेवरा में ठहरने के लिए सभी होटल और धर्मशालाएं वर्तमान में यात्रियों से भरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 4 बजे से बाबा के अभिषेक और विशेष पूजा अर्चना से मेले का होगा विधिवत आगाज
रामदेवरा में 639 वें मेले का आगाज रविवार को विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरू हो जाएगा। पूजा के दौरान जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी विकास सांगवान के पहुंचने की भी जानकारी मिल रही है। राजस्थान और अन्य राज्यों से कई पैदल संघ रामदेवरा पहुंचे हैं। जो रविवार सुबह जल्दी बाबा की समाधि के दर्शन का लाभ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed