फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baba Balak Nath Says country which once denied visa to PM Modi is now roaming behind to take autograph

Baba BalakNath: 'जो देश कभी PM मोदी को वीजा देने से मना किया था, वो अब ऑटोग्राफ लेने के लिए पीछे-पीछे घूम रहा'

Sun, 25 Jun 2023 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 09:45 PM IST
सार

दौसा दौरे पर आए बीजेपी सांसद बाबा बालकनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला भारत, गर्व से मस्तक ऊंचा करने का अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का वैभव बढ़ाया है। जो देश (अमेरिका) कभी पीएम मोदी को वीजा देने से मना करता था, वो अब ऑटोग्राफ लेने के लिए पीछे-पीछे घूम रहा है।

विज्ञापन
Baba Balak Nath Says country which once denied visa to PM Modi is now roaming behind to take autograph
दौसा दौरे पर आए बीजेपी सांसद बाबा बालकनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी दौसा जिला की ओर से रविवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए अलवर सांसद बाबा बालकनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत प्रत्येक भारतवासी को गर्व से मस्तक उठाने का अवसर प्रदान करता है। पूरी दुनिया मोदी के नेतृत्व में चमकते-दमकते, तेजी से विकसित होते भारत को देख कर अचंभित है। 

विज्ञापन


बाबा बालकनाथ ने कहा, एक समय था, जब भारत दुनिया की तरफ देखता था और अब मोदीजी के नेतृत्व वाला भारत है, जिसे पूरी दुनिया देखती है कि मोदी क्या कहेंगे। बालक नाथ ने अमेरिका के बारे में कहा, जो देश किसी समय उन्हें वीजा देने से मना करता था, वो देश अब ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके पीछे-पीछे घूम रहा है। बाबा बालकनाथ बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृतकाल मना रहा है। इस दौरान गुलामी की निशानियों से देश मुक्त हो रहा मुग़ल गार्डन का नाम अमृत उद्यान हो गया है। ब्रिटेन के शासक जार्ज पंचम की जगह नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का स्टेच्यू खड़ा किया गया, राजपथ को कर्तव्य पथ बनाया गया। उन्होंने कहा, इसी अमृतकाल में भारत को नया संसद भवन भी मिला है, जिस पर देश के साथ साथ पूरे राजस्थान को भी गर्व है।
विज्ञापन


'आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस कुर्सी के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है'
बाबा बालकनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल की उपलब्धियों गिनाते हुए हुए कहा कि भारत सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। आत्मनिर्भर बनने की राह पर देश चल रहा है। देश हित को सर्वोच्च रखकर चल रहा है। यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के लिए नेशन फर्स्ट है, राष्ट्र सर्वोपरी है। उन्होंने इमरजेंसी की यादों को ताज़ा करते हुए कहा, आज आपातकाल की बरसी है। इसी दिन कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने कुर्सी को बचाने के लिए इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। निर्दोष विपक्ष और राष्ट्रभक्त नागरिकों को जेलों में डाल दिया था। प्रेस की आजादी छीन ली थी। देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस कुर्सी के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मोदी राज में अभिनन्दन को सकुशल सीना ताने देश में आते देखा'
बाबा बाकलनाथ ने कहा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में पाकिस्तान से भारत के वीर का क्षत विक्षत शव आया था, जबकि मोदी जी की सरकार में भारत का वीर "अभिनन्दन" सकुशल सीना ताने देश में आते देखा है। यह फर्क 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह चीन से संबंधों के बिगड़ने के डर से अरुणाचल प्रदेश की तवांग यात्रा छोड़ कर आ गये थे। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में हम अरुणाचल प्रदेश की सरहदों पर सीना तान कर खड़े हैं।

'जयपुर बम ब्लास्ट के आतंकियों को अपील में बरी करवाने के लिए कांग्रेस सरकार ने पैरवी में शिथिलता की'
बालकनाथ ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, जिन आतंकियों ने जयपुर शहर को खून से नहला दिया था, उन्हें भाजपा सरकार के समय फांसी की सजा करवाई थी। लेकिन उन्हीं आतंकियों को अपील में बरी करवाने के लिए जानबूझ कर पैरवी में शिथिलता राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने की। जो कि गंभीरतम तुष्टिकरण के आगे आत्मसमर्पण है।


'आपातकाल में बंदी रहे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान'
कार्यक्रम में आपातकाल में बंदी रहे लोकतंत्र सेनानियों सुरेश शर्मा लालसोट, भवानी शंकर सिकंदरा, बाबूलाल गुप्ता मेहश्वरा, सुरेश बोहरा, सुरेश शर्मा ईटका, बाबुलाल शर्मा गुरु जी, गोवर्धन जी बडेरा, द्वारका जी छोकरवाड़ा, अभशंकर शर्मा, कैलाश गोठड़ा, शंभू दयाल गुप्ता, देवनारायण जैमन, सतनारायण पालीवाल, सुशील गुर्जर, बाबूलाल महावर, महेश शर्मा बांदीकुई, मोहनलाल सैनी बांदीकुई, कैलाश रीवाली, जगदीश मंडावरी, लोडीराम सैनी सिकराई, हरसहाय मीणा सिकराय, गंगालहरी विजय बांदीकुई सहित दर्जनों लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। प्रबुद्धजन सम्मेलन में दौसा जिला के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। प्रबुद्ध जन सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा ने की। पूर्व विधायक शंकर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर घनश्याम बालाहेडी, अभशंकर शर्मा, सत्यनारायण शहारा ने भी प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed