फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ayodhya Ram Temple: Dholi Meena created a stir in the name of Ram in Europe, foreigners said - Jai Shri Ram

Ayodhya Ram Mandir: दौसा की धोली मीणा ने मचाई यूरोप में राम नाम की धूम, विदेशी बोले - जय श्रीराम

Mon, 22 Jan 2024 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 09:44 AM IST
सार

Dausa: यूरोप में रहकर भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रही धोली मीणा ने वहां के लोगों को भी राम नाम जपना सिखा दिया है। यहां अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उन्होंने वहां विशेष पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Dholi Meena created a stir in the name of Ram in Europe, foreigners said - Jai Shri Ram
विशेष पूजा-अर्चना में शामिल विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में भले ही कुछ लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं लेकिन इन दिनों यूरोप में जय श्रीराम के नारे गूंजे रहे हैं। दौसा की बहू धोली मीणा जो कि यूरोप में रहकर भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जानी जाती हैं, ने इन दिनों यूरोपीय लोगों को भी राम नाम जपना सिखा दिया है, जिसके चलते विदेशी धोली के राम नाम जप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भक्ति मार्ग माल्टा के तत्वावधान में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना में कई विदेशी भक्तों ने भाग लिया।

विज्ञापन


धोली ने बताया कि उन्होंने सभी उपस्थित सनातन प्रेमियों को 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी। इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों का चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। यूरोप के लातविया देश से आए आचार्य जी भी इस दौरान वहां उपस्थित थे। धोली ने बताया कि उन्हें बहुत ख़ुशी हो रही है कि हमारी संस्कृति का इतना मान-सम्मान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed