फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Audi collided with the divider in Jaipur three girls and a young boy died in the road accident two injured

Road Accident: जयपुर में डिवाइडर से टकराई ऑडी, कार सवार तीन युवतियां और एक युवक की मौत; दो घायल

Tue, 02 May 2023 08:10 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 May 2023 08:10 PM IST
सार

पुलिस थाना चाकसू के एसएचओ भूरी सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3 बजे शिवदासपुरा इलाके के रिंग रोड पर हुआ था। कार सवार अजमेर से आ रहे थे। एक्सीडेंट इतना तेज था कि कार का ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इंजन बाहर निकलकर सड़क पर आ गया।

विज्ञापन
Audi collided with the divider in Jaipur three girls and a young boy died in the road accident two injured
सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़े। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी जयपुर के रिंग रोड में तेज रफ्तार ऑडी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन युवक और तीन युवतियों में से एक युवक और तीनों युवतियों की मौत हो गई। वहीं कार में बैठे बाकी दो युवक घायल हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सड़क हादसे में कार के आगे का आधे से ज़्यादा हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। लग्जरी कार में सवार 3 लड़कियों और एक लड़के ने दम तोड़ दिया। मृतक राजेश सिंह (28) के पिता फौज से रिटायर हैं, जो कार भी चला रहा था। आरटीओ के मुताबिक, ऑडी 2015 में जयपुर में गजेंद्र सिंह चौहान के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस के मुताबिक, कार की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज थी। हालांकि, अचानक कार का नियंत्रण कैसे टूटा, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एयरबैग भी नहीं बचा पाए जान
पुलिस थाना चाकसू के एसएचओ भूरी सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3 बजे शिवदासपुरा इलाके के रिंग रोड पर हुआ था। कार सवार अजमेर से आ रहे थे। एक्सीडेंट इतना तेज था कि कार का ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इंजन बाहर निकलकर सड़क पर आ गया। टायर एक्सल से काफी दूर पड़ा था। कार के दोनों एयरबैग खुल गए थे, लेकिन वो भी जान नहीं बचा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला
मानसरोवर एसीपी अभिषेक शिवहरे के मुताबिक कार में कुल 6 नौजवान बैठे थे, जिनमें 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। हादसे में तीनों युवतियां और एक युवक एक्सपायर हो गए। जबकि, 2 लड़के घायल हैं। सूचना पर शिवदासपुरा, चाकसू और सांगानेर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पुलिसकर्मियों ने बड़े मशक्कत से कार में फंसे लड़के और लड़कियों को बाहर निकाला और सभी को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed