{"_id":"63c432339cf279614d2303bd","slug":"atm-robbery-gang-crook-arrested-in-sikar-rajasthan-alwar-news-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एटीएम लूट गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, पांच हजार का इनाम था घोषित, कई राज्यों में कर चुका है वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एटीएम लूट गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, पांच हजार का इनाम था घोषित, कई राज्यों में कर चुका है वारदात
Sun, 15 Jan 2023 10:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:34 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी पर पेट्रोल पंप पर लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट और एटीएम काटने जैसी संगीन धाराओं के दर्जनों केस राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और असम में दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के अरावली विहार थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से एटीएम काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश विनोद कुमार उर्फ छिल्लर उर्फ बागड़ी पुत्र शुभ राम जाट (42) निवासी थाना बावल जिला रेवाड़ी हरियाणा पकड़ा है। उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल, डोंगल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शनिवार को डीएसटी के कांस्टेबल राजाराम को सूचना मिली की इनामी अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ छिल्लर कई दिनों से अलवर शहर में रुका हुआ है। इस पर एसएचओ जहीर अब्बास के नेतृत्व में टीम ने एसएमडी सर्किल के पास से अवैध हथियार समेत हार्डकोर क्रिमिनल विनोद छिल्लर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी विनोद कुमार उर्फ छिल्लर पर साल 2020 में थाना सवीना पर गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी कर ले जाने का केस दर्ज है। एसपी उदयपुर ने मामले में आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी विनोद गैंग के साथ राजस्थान, महाराष्ट्र और असम में एटीएम काटने की दर्जन भर वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
आरोपी पर पेट्रोल पंप पर लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट और एटीएम काटने जैसी संगीन धाराओं के दर्जनों केस राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और असम में दर्ज हैं।