{"_id":"5bcee529bdec2269a5528f35","slug":"assembly-elections-2018-rahul-gandhi-khatu-shyam-ji-temple-visit-is-not-clear","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या राहुल नहीं कर पाएंगे सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या राहुल नहीं कर पाएंगे सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन!
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rajasthan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के राजस्थान दौरे के दौरान सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर में उनके दर्शन का कार्यक्रम फिलहाल खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। एआईसीसी की ओर से जारी सूचना में खाटू श्याम जी मंदिर दर्शन के कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई है।
दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 24 को झालावाड़ पहुंचेंगे। यहां प्रवीण स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे और रोड शो के जरिए सुकेत, ढाबेदा और रामगंज मंडी में नुक्कड़ सभा कर कोटा में देर रात एक सभा को सम्बोधित करेंगे और वहीं विश्राम करेंगे।
25 अक्टूबर की सुबह कोटा में महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीकर के लिए रवाना होंगे। सीकर में राहुल जिला परिषद स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। सीकर के बाद राहुल का जयपुर होते हुए दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के राजस्थान दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस पूरी तैयारियों में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सीकर के दौरे पर हैं। सीकर में राहुल गांधी का खाटू श्याम जी मंदिर जाने का कार्यक्रम है।
इसके अलावा पायलट सीकर में रोड शो व सभा की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। राहुल गांधी 25 से राजस्थान के सीकर कोटा बारा और झालावाड़ के दौरे पर रहेंगे। आचार संहिता लगने के बाद राहुल गांधी का यह दूसरा दौरा है।