फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Saini's organ donation gave life to four people

Jaipur: दान में श्रेष्ठ है अंगदान, सीएम बोले- चार को नई जिंदगी देने वाले अशोक सैनी का जीवन है प्रेरणादायक

Fri, 20 Jan 2023 08:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Jan 2023 08:32 AM IST
सार

सड़क दुर्घटना में घायल हुए अशोक सैनी को चिकित्सकों के ब्रेनडेड घोषित करने के बाद उनके परिवार ने लिया अंगदान का फैसला। मरणोपरांत उनके हृदय, किडनी और लीवर से चार लोगों को नया जीवन मिला है।

विज्ञापन
Ashok Saini's organ donation gave life to four people
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे में जान गंवाने वाले सीकर के राधाकिशनपुरा के 22 वर्षीय अशोक सैनी के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही मरणोपरांत उनके अंगदान से चार लोगों को मिले नए जीवन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि अंगदान सभी दान में श्रेष्ठ है, इसलिए इसे महादान कहते हैं। एक व्यक्ति के अंगदान से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि परिवार से एक व्यक्ति के चले जाने का दुख असहनीय होता है, लेकिन उसके अंग से मिलने वाले नए जीवन से वह स्वयं और अपने परिवार को गौरवान्वित बनाता है। राज्य सरकार की "निरोगी राजस्थान" की संकल्पना को साकार करने के साथ-साथ अंगदान-महादान के लिए भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में घायल हुए अशोक को चिकित्सकों ने ब्रेनडेड घोषित कर दिया था। इसके बाद उसके परिवारजनों ने अंगदान करके दूसरों को जीवनदान देने का निर्णय लिया। चिकित्सक दल ने अशोक के मरणोपरांत उनके हार्ट, लीवर एवं दोनों किडनियों को अन्य लोगों में प्रत्यारोपित कर चार लोगों को नई जिंदगी दी। इन चार लोगों में से तीन लोगों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरजीएचएस तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के माध्यम से निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण किया गया है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि अशोक सैनी को पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल होने पर सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उसके बाद मणिपाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सक दल द्वारा अशोक सैनी को ब्रेन डेड घोषित किये जाने पर उनके भाई चन्द्रप्रकाश सैनी, बहन संजू चरणप्यारी, पिंकी एवं उनकी माता बनारसी देवी ने अंगदान का निर्णय लेते हुए इस अपनी सहमति प्रदान की। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर अशोक सैनी के परिवारजन को सम्मानित किए जाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको नई जिंदगी दे गए अशोक सैनी
अंगदान से प्राप्त अशोक की एक किडनी को मणिपाल अस्पताल में भर्ती नीलम अग्रवाल (29 वर्ष) निवासी विद्याधर नगर जयपुर तथा दूसरी किडनी को एसएमएस में भर्ती रमेश कुमारी (37 वर्ष) निवासी श्यामपुरा, बुहाना, झुंझुंनू में प्रत्यारोपित किया गया। इसी के साथ लीवर को मणिपाल अस्पताल में भर्ती राजेन्द्र सिंह चौहान (51 वर्ष) निवासी सीकर तथा हार्ट एसएमएस अस्पताल में भर्ती कानाराम (28 वर्ष) निवासी वार्ड नं 25 सुजानगढ़ में प्रत्यारोपित किया गया।

जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सीकर डॉ. अमित यादव द्वारा देहदान के प्रति जागरूकता लाने तथा अशोक सैनी के परिवार द्वारा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी मानव सेवार्थ लिए गए अंगदान के निर्णय की प्रशंसा करते हुए अशोक सैनी के परिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 51,000/- रुपये की सहायता तथा एक परिवार जन को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता दिए जाने की घोषणा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed