{"_id":"62cd642c02f2db4c0b0475d3","slug":"ashok-gehlot-will-observer-in-gujarat-election-congress-gave-big-responsibility-to-sachin-pilot-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत होंगे गुजरात चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक, कांग्रेस ने पायलट को हिमाचल में दी बड़ी जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत होंगे गुजरात चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक, कांग्रेस ने पायलट को हिमाचल में दी बड़ी जिम्मेदारी
Tue, 12 Jul 2022 05:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:38 PM IST
सार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के वरिष्ठ पर्यवेक्षक होंगे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट
- फोटो : Social Media
विस्तार
साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राज्य के पर्यवेक्षकों की नियुक्त कर दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हिमाचल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक होंगे।
विज्ञापन
भूपेश बघेल और सचिन पायलट दोनों मिलकर हिमाचल में पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को भी गुजरात का पर्यवेक्षक बनाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को राज्यों के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और पर्यवेक्षकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को गुजरात और भूपेष बघेल को हिमाचल का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों ही राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और यहां लंबे समय से कांग्रेस सत्ता में नहीं आई है। ऐसे कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों के सीएम को यहां विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन