फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   asaram-told-his-release-date

आसाराम की भविष्यवाणी, बताई रिहाई की तारीख

Fri, 27 Sep 2013 03:38 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Fri, 27 Sep 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
asaram-told-his-release-date

जोधपुर जेल में आसाराम से मिले साधुओं ने दावा किया है कि आसाराम ने मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी रिहाई की तारीख बता दी है, लेकिन साधुओं ने तारीख का खुलासा करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी उचित समय नहीं आया है।

विज्ञापन


आसाराम के समर्थक साधुओं ने भी बृहस्पतिवार को जेल में आसाराम से मुलाकात की। वे आसाराम के पुत्र नारायण सांई के साथ ही जोधपुर पहुंचे थे।

पढ़ें- शिल्पी चार दिन की पुलिस रिमांड पर


अखिल भारतीय संत महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष यतीचन्द्र चक्रपाणी ने कहा कि आसाराम ने उन्हें बताया है कि वे किस दिन जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों में से कोई एक पीड़ित है।
विज्ञापन


हमारा यह मत है कि सभी के साथ न्याय होना चाहिए। मीडिया में इसको लेकर जो कुछ कहा जा रहा है या हो रहा है वह बहुत आपत्तिजनक है।

पढ़े- 'कुछ दिन में हो जाएगा दूध का दूध पानी का पानी'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई समाज इसे स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने जेल प्रशासन से विशेष आग्रह कर आसाराम से मुलाकात की थी।

संत महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वीमी देवेन्द्र गिरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पॉक्सो एक्ट का परीक्षण एक संत पर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत यह हमारी संस्कृति पर हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed