फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Arjunram Meghwal says Kailash Meghwal wants to contest assembly elections from Congress

Rajasthan: अर्जुनराम बोले- गहलोत ने अब तक जांच क्यों नहीं कराई; कहा- कैलाश कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं

Thu, 31 Aug 2023 06:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 31 Aug 2023 06:14 PM IST
सार

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कैलाश मेघवाल भाजपा के विधायक होते हुए भी सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करते हैं। वे गहलोत को खुश करने में लगे हैं। 

विज्ञापन
Arjunram Meghwal says Kailash Meghwal wants to contest assembly elections from Congress
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसके बाद से कांग्रेस भी अर्जुनराम मेघवाल पर हमलावर हो गई। इसे लेकर सीएम गहलोत ने भी अर्जुनराम के भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कही है।    

विज्ञापन


गहलोत के इस बयान को लेकर  बीकानेर से सांसद और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सीएम अशोक गहलोत पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब से मैंने रॉबर्ट वाड्रा का मुद्दा उठाया है कि तब से गहलोत मेरे पीछे पड़े हैं। गहलोत मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कह रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अब तक जांच क्यों नहीं कराई? 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए अर्जुनराम मेघवाल ने कैलाश मेघवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैलाश मेघवाल भाजपा के विधायक होते हुए भी सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करते हैं। वे गहलोत को खुश करने में लगे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव वे कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसलिए वे मेरी आलोचना तो करेंगे ही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed