फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Anurag Thakur attacked CM Ashok Gehlot regarding the legal system of Rajasthan

Rajasthan: भाजपा सरकार बनी महिला अपराध और माफिया राज खत्म करने बुलडोजर भी चलेगा, बोले अनुराग ठाकुर

Wed, 23 Aug 2023 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस राज्य में रोजाना 17 दुष्कर्म होते हों, गैंगरेप कर बच्ची को कोयला भट्टी में डाल दिया जाता हो, बच्चे के सामने मां से दुष्कर्म होता है उस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है कि मणिपुर की घटना बड़ी है। यह उनका बयान ही शर्मनाक है।

विज्ञापन
Anurag Thakur attacked CM Ashok Gehlot regarding the legal system of Rajasthan
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को जयपुर दौरे पर आए। उन्होंने एसएमएस स्टेडियम में हुए खेलों इंडिया कार्यक्रम में 51 खेल सेंटर देने की घोषणा की। इसके बाद अनुराग ठाकुर बिड़ला ऑडिटोरियम में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने युवाओं को भाजपा की रीड बताया। 

विज्ञापन


इसके बाद अनुराग ठाकुर ने प्रेसवार्ता की जिसमें प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महिला अत्याचार और युवाओं का दोषी करार देते हुए प्रदेश की सरकार को नाकाम बताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के समर्पित है। मोदी सरकार ने 9 साल में राजस्थान को 4 लाख रुपये दिए हैं। 
विज्ञापन

 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस राज्य में रोजाना 17 दुष्कर्म होते हों, गैंगरेप कर बच्ची को कोयला भट्टी में डाल दिया जाता हो, बच्चे के सामने मां से दुष्कर्म होता है उस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है कि मणिपुर की घटना बड़ी है। यह उनका बयान ही शर्मनाक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर, सरकार चलाना सीखना है तो अपने पड़ोसी राज्यों से सीखो, जहां अपराध करने से पहले बदमाश 100 बार सोचता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही वो सब किया जाएगा जो जरूरी है। हर तरह से हम अपनी बहन और बेटी को सुरक्षा देंगे। प्रदेश से माफिया और अपराध को खत्म करने के लिए बुलडोजर भी चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed