फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Anti Gangster Task Force arrested rewarded gangster involved in Kripal Jaghina murder case in Bharatpur

Bharatpur: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की कार्रवाई, कृपाल जघीना हत्याकांड में शामिल इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 08:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Jan 2024 08:42 PM IST
सार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि सूचना के आधार पर पांच हजार के इनामी बदमाश कौशलेंद्र उर्फ कौशल को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश कृपाल जघीना हत्याकांड में फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Anti Gangster Task Force arrested rewarded gangster involved in Kripal Jaghina murder case in Bharatpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और थाना अटलबंध पुलिस की टीम ने रविवार को भरतपुर जिले में बड़ी कर्रवाई की। टीम ने बदब में फरार चले रहे 5 हजार के इनामी गैंगस्टर कौशलेंद्र उर्फ कौशल (30) निवासी हंतरा को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक देशी पिस्टल मय पांच कारतूस, दो खाली मैगजीन, दो देशी कट्टे और एक कारतूस भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ टीम को सूचना मिली कि कौशलेंद्र उर्फ कौशल किसी बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए अन्य बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाला है। सूचना डवलप कर एसएचओ अटलबंध मनीष शर्मा ने टीम के साथ अलख झलख बगीची क्षेत्र से इनामी बदमाश कौशलेंद्र उर्फ कौशल को अवैध हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


इनामी गैंगस्टर कौशलेंद्र उर्फ कौशल, कृपाल जघीना और वरुण चौधरी अजमेर के बीच भरतपुर में वर्चस्व को लेकर गैंगवार चल रही है। इसके कारण जिले में कानून व्यवस्था प्रभावित रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि इस कार्रवाई में एजीटीएफ के एसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई शैलेंद्र शर्मा, दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल रविंद्र, बृजेश कुमार, महेंद्र सिंह एवं संजय कुमार की विशेष भूमिका रही। स्थानीय पुलिस टीम में एसएचओ अटल बंद मनीष शर्मा, कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह, अंकित, करतार, विनीत कुमार और देवेंद्र कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed