फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Animal Husbandry Department employees bus collided with trailer in Udaipur 24 injured

Road Accident: जयपुर में धरने में शामिल होकर लौट रहे सरकारी कर्मचारियों की बस ट्रेलर में घुसी, 24 घायल

Thu, 07 Apr 2022 04:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Apr 2022 04:14 PM IST
सार

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे 8 पर ट्रेलर और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में पशुपालन विभाग के 24 कर्मचारी घायल हो गए। बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Animal Husbandry Department employees bus collided with trailer in Udaipur 24 injured
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे 8 पर ट्रेलर और बस की भिड़ंत हो गई। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए। बस में पशुपालन विभाग के 28 कर्मचारी सवार थे। सभी जयपुर में धरने में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस ट्रेलर से टकरा गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग ने बुधवार को जयपुर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था। खेरवाड़ा उपखंड क्षेत्र के पशुपालन विभाग के सभी कर्मचारी इसी धरने में शामिल होने के लिए जयपुर गए थे। धरना खत्म होने के बाद सभी घर लो लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 8 पर गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उदयपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed