फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   An uncontrollable tractor crushed two friends riding a bike

Bundi Accident: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए परिजनों ने दिया धरना

Sat, 29 Jun 2024 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

Bundi Accident: जिले के केशवरायपाटन इलाके में बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना क्षेत्र के लाडपुर से सुवासा जाने वाले मार्ग पर हुई। हादसे में बूंदी जिले के मेहराणा गांव निवासी 23 वर्षीय देव प्रकाश मीणा और कोटा के नांता इलाके निवासी सुरेश माली की मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
An uncontrollable tractor crushed two friends riding a bike
बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। वहीं घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद थे और धरना लगाकर बैठ गए। कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। वहीं मौके पर पहुंची केशवरायपाटन थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में आए दिन ट्रैक्टर ट्रॉली तेजी से निकलती है। इसी प्रकार यह ट्रैक्टर टॉली भी तेज गति में निकल रही थी, जिसे बाइक सवारों को कुचल दिया। 

विज्ञापन
 

केशवरायपाटन थाना प्रभारी देवेश भारद्वा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी और पूरी तरह से चकनाचूर बाइक वहां पड़ी थी। लोगों की मदद से बाइक सवारों को कोटा अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों से पूछताछ करने कर जानकारी में आया है कि ईटों से ओवरलोड भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी है। ट्रैक्टर चालक भी लाडपुर निवासी देशराज है, बाइक चालकों को कुचलकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए टीम भेज दी है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed